Targeted’ : पंजाब: सुनील जाखड़ का आरोप- ‘मोगा में प्रवासी मजदूरों को साजिश के तहत टारगेट किया गया’

चंडीगढ़ ।
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मोगा जिले में प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले की घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोगा में बाहर से आए मजदूरों को साजिश के तहत टारगेट किया गया। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पहले पंजाब में बिजनेसमैन को टारगेट किया जा रहा था, जिसकी वजह से यहां कोई नई इंडस्ट्री आने को तैयार नहीं हो रही थी।
- अब मोगा में बाहर से आए मजदूरों को साजिश के तहत टारगेट करने की घटना हुई है। यह बहुत निंदनीय है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पिछले कुछ समय से इस विषय पर समाज में जहर फैला रहे हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि यह पंजाबियत नहीं है। यह गुरु साहिबों के दिखाए रास्ते के बिल्कुल उलट है।
सुनील जाखड़ ने आगे लिखा, “इन प्रवासी मजदूरों का भी पंजाब की इंडस्ट्री और खेती में बहुत बड़ा योगदान है।

भगवंत मान सरकार को अपनी नींद से जागना चाहिए
- और समाज में फूट डालने वाली और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बिगाड़ने वाली ताकतों के खिलाफ एक्शन लेने की हिम्मत दिखानी चाहिए। प्रवासी मजदूरों पर मंगलवार सुबह मोगा जिले के खोसा जलाल गांव में हमला हुआ। बताया जाता है कि वे लंच ब्रेक में खाना खाने जा रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने प्रवासी मजदूरों पर बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाईं।
मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह लगभग 11 बजे प्रवासी मजदूरों पर तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। - इसमें अशोक नाम के एक मजदूर के पैर में गोली लगी। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिशन मोड पर पुलिस टीमों को हमलावरों की तलाश में लगाया गया है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता