Claimed to have gathered : “मनरेगा बचाओ” यात्रा को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता, पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जुटने का किया दावा

हापुड़।
- आज दिनांक 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि कल 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में “मनरेगा बचाओ” यात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार का “मनरेगा योजना” में किए गए बदलावों और मनरेगा योजना के अंतर्गत आने वाले मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार और शोषण के लिए सड़क पर उतरेंगे।
- उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा हापुड़ के रामलीला ग्राउंड शहीद स्मारक से शुरू होगी और दिल्ली रोड, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड होते हुए नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त होगी। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और मजदूर शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के मजदूरों का शोषण कर रही हैं।
- उन्हीं मजदूरों की लड़ाई में कल कांग्रेस जन अपने अपने जनपदों में मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाल रहे हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश में गरीबों, मज़दूरों, दलितों और शोषित वर्ग की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति की और अब देश को UGC के नाम पर जातियों में बांटने का काम कर रही हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती हैं। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, जिला महासचिव कपिल शर्मा, SC ST जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव पूरन मल आनंद आदि लोग मौजूद रहे.!
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता