Called a historic achievement : बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को भाई बताया, साझेदारी को ऐतिहासिक उपलब्धि कहा ?

Called a historic achievement : बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को भाई बताया, साझेदारी को ऐतिहासिक उपलब्धि कहा

Called a historic achievement : बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को भाई बताया, साझेदारी को ऐतिहासिक उपलब्धि कहा
Called a historic achievement : बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को भाई बताया, साझेदारी को ऐतिहासिक उपलब्धि कहा
नई दिल्‍ली. यरूशलम की ऐतिहासिक धरती और इजरायल की संसद नेसेट आज एक ऐसे पल की गवाह बनी, जिसने भारत और इजरायल के रिश्तों की किताब में एक नया और बेहद भावुक अध्याय लिख दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर संसद का नजारा किसी उत्सव जैसा था. जब पीएम मोदी ने सदन में कदम रखा तो पूरा हॉल ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा.  नेतन्याहू के मुख से निकले शब्द “नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त… आप मेरे भाई हैं” ने यह साफ कर दिया कि भारत और इजरायल के रिश्ते अब सिर्फ रणनीतिक समझौतों तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह दो दिलों और दो प्राचीन सभ्यताओं का अटूट मिलन बन चुके हैं. नेसेट (इज़रायली संसद) में खड़े होकर नेतन्याहू ने न केवल पीएम मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की सराहना की बल्कि उस चमत्कार का भी जिक्र किया जो इन दोनों ‘भाइयों’ की जोड़ी ने पिछले कुछ वर्षों में कर दिखाया है.
‘मोदी हग’ और वो नंगे पैर समुद्र किनारे की यादें
मंच से बोलते हुए नेतन्याहू काफी भावुक और उत्साहित नजर आए. बुधवार को एयरपोर्ट पर हुए स्वागत का जिक्र करते हुए नेतन्‍याहू ने कहा कि जब उन्होंने और उनकी पत्नी सारा ने पीएम मोदी का स्वागत किया तो उन्होंने उस गर्मजोशी को महसूस किया जिसे पूरी दुनिया ‘मोदी हग’ के नाम से जानती है. नेतन्याहू ने कहा, “मैंने आपको कसकर गले लगाया और उस अपनेपन को महसूस किया जो केवल भाइयों के बीच होता है.”
अपनी दोस्ती की गहराई को मापते हुए नेतन्याहू ने साल 2017 की उस मशहूर तस्वीर को याद किया जब दोनों नेता समुद्र किनारे (मेडिटेरेनियन कोस्ट) टहल रहे थे. उन्होंने कहा, “नरेंद्र, मुझे याद है जब मैंने आपसे कहा था कि क्यों न हम जूते उतारकर पानी में चलें? हम पानी पर तो नहीं चले लेकिन उस दिन के बाद से हमारे रिश्तों ने जो चमत्कार किए हैं वो दुनिया देख रही है. हमने अपना व्यापार दोगुना कर दिया है और सहयोग को तिगुना.”बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन के मुख्य प्‍वाइंट्स
दोस्त नहीं, भाई: “नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त… मैं आज यहां आपके आने से बहुत, बहुत खुश हूं. मैं यह कहने की हिम्मत करूंगा कि आप एक दोस्त से ज्यादा मेरे भाई हैं. हम कई मायनों में भाई हैं.”
महान वैश्विक नेता: “आप इजरायल के एक महान दोस्त, भारत-इजरायल गठबंधन के एक महान चैंपियन और दुनिया के मंच पर एक महान नेता हैं. यरूशलम में आपका स्वागत है.”

Called a historic achievement : बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को भाई बताया, साझेदारी को ऐतिहासिक उपलब्धि कहा
Called a historic achievement : बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को भाई बताया, साझेदारी को ऐतिहासिक उपलब्धि कहा

‘मोदी हग’ की असलियत: “आज सुबह जब आप विमान की सीढ़ियों से नीचे आए, हमने एक-दूसरे को गले लगाया. पीएम मोदी का गले लगना कुछ खास है, जिसे दुनिया ‘मोदी हग’ कहती है. जब आप किसी को इतने करीब से गले लगाते हैं, तो पता चलता है कि यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि असलियत है.”
चमत्कारिक दोस्ती: “पिछली बार जब आप यहाँ थे, हम दोनों समुद्र किनारे टहल रहे थे. मैंने कहा था कि क्यों न जूते उतारकर पानी में चलें. हमने तब से चमत्कार किए हैं—हमने अपना व्यापार दोगुना, सहयोग तिगुना और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है.”
शक्तियों का मेल: “भारत डेढ़ अरब लोगों की एक विशाल शक्ति है. इजरायल भले ही छोटा है, लेकिन अपनी आत्मा और कर्मों में वह भी एक विशाल शक्ति है. हमारे बीच का गठबंधन हमारी व्यक्तिगत शक्तियों को कई गुना बढ़ा देता है.”
प्राचीन सभ्यताएं: “हम हजारों साल पुरानी दो प्राचीन सभ्यताएं हैं. मानव सभ्यता का विकास कुछ ही जगहों पर हुआ, जिनमें सिंधु घाटी और जॉर्डन घाटी मुख्य हैं. हमने समय की कई कठिन परीक्षाओं और संघर्षों को पार किया है.”
समान इतिहास और लोकतंत्र: “लगभग 80 साल पहले हम दोनों ने करीब-करीब एक ही समय पर ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की. हम दो मजबूत लोकतंत्र हैं. इजरायल ने उन चुनौतियों के बीच अपने लोकतंत्र को कायम रखा है, जिनका सामना दुनिया के शायद ही किसी देश ने किया हो.”

हिंदी में स्वागत और दुनिया के महान नेता का सम्मान
नेसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया जब उन्होंने हिंदी भाषा का सम्मान करते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया. ओहाना ने कहा, “यरूशलम में आपका स्वागत है!” उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें भारत के उस प्रधानमंत्री का स्वागत करने का अवसर मिला है, जो न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि इजरायल के सबसे भरोसेमंद साथी भी हैं.
भारत-इजरायल गठबंधन का नया युग
नेतन्याहू ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी को “दुनिया के मंच पर एक महान नेता” और “भारत-इजरायल गठबंधन का महान चैंपियन” बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी का इजरायल आना केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि इजरायल के लिए गर्व की बात है. नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच की समझ अब चार गुना बढ़ चुकी है.
यह संबोधन साफ करता है कि भारत और इजरायल के बीच का रिश्ता अब केवल रक्षा सौदों या व्यापारिक समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी ‘पर्सनल केमिस्ट्री’ पर आधारित है, जहाँ दो राष्ट्रों के प्रमुख एक-दूसरे को परिवार की तरह देखते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा ने यरूशलम के गलियारों में भारत की धमक को और भी मजबूत कर दिया है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी ?

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी Galgotias …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *