Main Accused Arrested : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हथगोला फेंकने के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार ?

Main Accused Arrested : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हथगोला फेंकने के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Main Accused Arrested : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हथगोला फेंकने के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Main Accused Arrested : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हथगोला फेंकने के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़। 
  • पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान और हरियाणा पुलिस की सहायता से चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर हथगोला फेंकने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है; दोनों रोपड़ के रतनगढ़ के निवासी हैं। उन्हें हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके तहत उसके खिलाफ क्रमशः मोहाली और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और छीना-झपटी की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। इनकी गिरफ्तारी इस मामले में शामिल पांच आरोपियों, बलविंदर लाल, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह, रुबल चौहान और मनदीप की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है। इन आरोपियों के पास से एक हथगोला और एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल बरामद की गई थी।
    डीजीपी यादव ने यहां मीडिया को बताया कि इन दो और गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में शामिल सभी सात आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं।
Main Accused Arrested : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हथगोला फेंकने के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Main Accused Arrested : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हथगोला फेंकने के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि
  • आरोपियों को आईएसआई समर्थित विदेशी हैंडलर, पुर्तगाल में बलजोत सिंह उर्फ ​​जोत और जर्मनी में हरजीत सिंह लाडी ने उकसाया और निर्देशित किया था, और उन्हें हमले को अंजाम देने के लिए 2 लाख रुपए का इनाम देने का वादा किया गया था।
    उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने के लिए कई कटआउट और सब-मॉड्यूल का इस्तेमाल किया।
    डीजीपी यादव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी गुरतेज सिंह ने खुलासा किया कि लगभग छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसका संपर्क एक विदेशी हैंडलर से हुआ था।
    डीजीपी ने बताया कि हैंडलर के निर्देशों पर गुरतेज ने अपने सह-आरोपी रुबल चौहान और मनदीप के साथ मिलकर 28 मार्च को एसबीएस नगर के भारपुर गांव में जसवीर से हथियारों और ग्रेनेड की खेप ली। उन्होंने आगे बताया कि गुरतेज ने अमनप्रीत सिंह को अपने साथ हमले को अंजाम देने के लिए ले गया।
    डीजीपी ने बताया कि 1 अप्रैल को, रेकी करने के बाद, अमनप्रीत सिंह ने ग्रेनेड फेंका, जबकि गुरतेज सिंह ने हैंडलर के इशारे पर इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक सरकारी धन गबन का मामला सामने, अनुसेवक पर मुकदमा दर्ज

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक सरकारी धन गबन का मामला सामने, अनुसेवक पर मुकदमा दर्ज ?

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *