Grand Welcome : कांग्रेस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत ?

Grand Welcome : कांग्रेस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत

Grand Welcome : कांग्रेस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत
Grand Welcome : कांग्रेस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत

कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक,

  • राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पधारे, ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से हुआ राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का स्वागत.
  • हापुड़। आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक “समीक्षा बैठक” गोल मार्केट स्थित पंडित छज्जूमल की धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप नरवाल कार्यकर्ताओं से रूबरू व संगठन पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम में शरीक हुए। कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निजामपुर बाईपास पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का स्वागत करने के लिए पहुंचे, जहां ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पधारे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि 1 साल का कार्यकाल पूरा करने पर वह जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद को अपनी व पार्टी की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि बीते 1 साल में संगठन में कई उतार-चढ़ाव आए, जिसका डटकर हम लोगों ने मुकाबला किया। हम लोगों को आने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने अपने 1 साल के कार्यकाल को पूरा करने पर कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि संगठन का आकार बहुत बड़ा है इसे हमें और आगे लेकर जाना है।
Grand Welcome : कांग्रेस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत
Grand Welcome : कांग्रेस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत

अपने 1 साल के कार्यकाल के दौरान मिली उपलब्धियों के बारे में बताते हुए

  • उन्होंने कहा कि इस बीते 1 साल में 45 सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, 2 दर्जन से ज्यादा संगठन सृजन अभियान चलाए गए, 6 बड़े आंदोलन पार्टी की ओर से किए गए, 12 धरने व प्रदर्शन, 17 से ज्यादा महापुरुषों की जयंती, 8 से ज्यादा महापुरुषों की पुण्यतिथि, 5 बड़ी रैलियां, 15 प्रेस वार्ताएं, 17 से ज्यादा क्षेत्रीय दौरे, 16 से ज्यादा स्वागत समारोह कार्यक्रम, 8 से ज्यादा जन समस्या कार्यक्रम और 4 बार नज़रबंदी सरकार की ओर से पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम को संगठन की ओर से हमेशा मजबूती से करने का उनका प्रयास रहा है और आगे आने वाली चुनौतियों से भी वह लगातार लड़ने के लिए तत्पर हैं। इस दौरान महान स्वतंत्रता सैनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी की जयंती भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने उनके चित्र पर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि बाबू जगजीवन राम महात्मा गांधी के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में जेल गए। जब मुंबई में 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की तो जगजीवन राम वहीं थे। तय योजना के अनुसार उन्हें बिहार में आंदोलन को तेज करना था, लेकिन दस दिन बाद ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
    कार्यक्रम में SC ST कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया और SC ST प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव भी पहुंचे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। SC ST कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी और विनोद जाटव और SC ST कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मोघे का भी कार्यक्रम में पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
  • इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, शहर अध्यक्ष पिलखुआ रजनीश त्यागी, आई सी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर, SC ST कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश भाटी, विनोद जाटव, जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुरसलीन, जिला प्रवक्ता शहजादा चौधरी, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, रामप्रसाद जाटव, जिला सह मीडिया प्रभारी निखिल वत्स, यशपाल ढीलोर, ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ मोहसिन खान, मनोज कौशिक, अमित अग्रवाल, सुखपाल गौतम, पूरणमल आनंद, खुशनूद अली, अफजाल आढ़ती, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, आकाश त्यागी, मोहम्मद नफीस, मास्टर शहरयाब, कपिल दंग, कपिल शर्मा, ऋषिपाल सिंह, दिव्यांशु चतुर्वेदी, त्रिनेत्र गोयल, अरुण चौधरी, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, संजय छाबड़ा, सचिन कुमार, मोहम्मद परवेज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक सरकारी धन गबन का मामला सामने, अनुसेवक पर मुकदमा दर्ज

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक सरकारी धन गबन का मामला सामने, अनुसेवक पर मुकदमा दर्ज ?

Case Registered : जौनपुर बदलापुर तहसील में फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *