Nitin Naveen Gives His Seal of Approval : योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा,योगी के चेहरे पर नितिन नवीन ने लगाई मुहर ?

Nitin Naveen Gives His Seal of Approval : योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा,योगी के चेहरे पर नितिन नवीन ने लगाई मुहर

Nitin Naveen Gives His Seal of Approval : योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा,योगी के चेहरे पर नितिन नवीन ने लगाई मुहर
Nitin Naveen Gives His Seal of Approval : योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा,योगी के चेहरे पर नितिन नवीन ने लगाई मुहर

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासत गर्म है। समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी के दादरी से मिशन-2027 का आगाज किया तो भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं।भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना चेहरा तय कर लिया है,इस चेहरे की अगुवाई में चुनाव लड़ने का प्लान है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ-साफ शब्दों में कहा कि देखिए योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं,उनके नेतृत्व सरकार चल रही है,ऐसे में निश्चित रूप से वही चेहरा होंगे। नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है और उनके ही चेहरे पर भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यूपी में सत्ता की हैट्रिक लगने की उम्मीद नितिन नवीन ने जतायी है।

नितिन नवीन से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या यूपी और उत्तराखंड में सीएम योगी और सीएम धामी ही चेहरा होंगे। इसके सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा कि देखिए वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है तो निश्चित रूप से चेहरे वही होंगे,इसके साथ ही यूपी के मुद्दे पर जवाब देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पहले जिस यूपी को वसूली और अपराध के लिए जाना जाता था,उसी यूपी को आज बेहतर कानून व्यवस्था और एक्सप्रेसवे के लिए जाना जाता है।

यूपी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा कि देखिए यूपी में प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं,एक समय जिस उत्तर प्रदेश को अपराध के लिए जाना जाता था,वसूली के लिए जाना जाता था,कास्ट के आधार पर भ्रमित किया जाता था,आज उसी उत्तर प्रदेश को विकास के लिए जाना जा रहा है,एक्सप्रेसवे के लिए जाना जा रहा है,लॉ एंड ऑर्डर के लिए जाना जा रहा है।

Nitin Naveen Gives His Seal of Approval : योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा,योगी के चेहरे पर नितिन नवीन ने लगाई मुहर
Nitin Naveen Gives His Seal of Approval : योगी आदित्यनाथ ही होंगे सीएम चेहरा,योगी के चेहरे पर नितिन नवीन ने लगाई मुहर

नितिन नवीन ने कहा कि

निश्चित रूप से आप आवाम की जिन चीजों की पहली आवश्यकता होती है,गुड गवर्नेंस,डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों के जैसे काम कर रहा है‌ तो आम जनमानस इसको देखकर वोट करता है। अगर हमने गरीब की चिंता की,चाहे वो प्रधानमंत्री अन्न योजना से लेकर पूरी तरह से सरकार की योजनाओं को एकदम नीचे तक क्रियानवन किया। वहीं हमने इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ भी दिखाया। हम इन्वेस्टमेंट भी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर ला रहे हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूएसपी है,वो भी जमीन पर दिख रहा है,तो मैं मानता हूं कि आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं,तो ये सब चीजें हमारे लिए स्पष्ट रूप से हमारे तीसरे सरकार बनाने के लिए हैट्रिक लगाने के लिए काफी है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 15 साल के सियासी वनवास के बाद 2017 में सत्ता में आई थी,उस समय भाजपा ने अपने किसी भी नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था। केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और काम कर भाजपा चुनाव लड़ी थी और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की थी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
सीएम योगी ने पांच साल में हिंदुत्व के साथ सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर एक मजबूत बुनियाद रखी थी। 2022 में भाजपा की सीटें जरूर कम हुई थी,लेकिन बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सीटें आईं थी। भाजपा ने सीएम योगी को दूसरी बार भी यूपी का सीएम बना दिया था,लेकिन चुनाव से पहले सीएम पद के चेहरे को लेकर कशमकश की स्थिति रही। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सीएम चेहरे का सस्पेंस खत्म कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत ?

Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *