Partner’s Major Statement : ‘रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट’, प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान ?

Partner’s Major Statement : ‘रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट’, प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान

Partner's Major Statement : 'रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट', प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान
Partner’s Major Statement : ‘रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट’, प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी। सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी। जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा, “जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था।” उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था। रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे। फिर वापस चले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी। स्वप्नेश पांडेय ने कहा, “मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी।”

Partner's Major Statement : 'रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट', प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान
Partner’s Major Statement : ‘रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट’, प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान

स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, “भाई (प्रतीक यादव) का लंबे समय से इलाज चल रहा था। जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी।”
वहीं, अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा, “मुझे सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली। चूंकि अपर्णा उस समय यहां मौजूद नहीं थी और वे बाहर थीं, इसलिए मुझे यह खबर सोशल मीडिया से ही मिली। तब तक उनका निधन हो चुका था। यह मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है। दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। प्रतीक का पोस्टमार्टम हो चुका है। यहां से पार्थिव शरीर को लेकर घर के लिए निकलेंगे।”
उन्होंने कहा कि प्रतीक थोड़े बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर घर में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Shahzad Bhatti : महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की

Shahzad Bhatti : महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की ?

Shahzad Bhatti : महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *