‘AAP’ government : हरसिमरत कौर बादल ने ‘आप’ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा ?

'AAP' government : हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा ?
‘AAP’ government : हरसिमरत कौर बादल ने ‘आप’ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा ?

चंडीगढ़ ।

  • शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाबियों की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। हरसिमरत कौर बादल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आम आदमी पार्टी के राज में पंजाबियों की आवाज इस तरह दबाई जा रही है। इस वीडियो को ध्यान से देखिए। यह है तरीका जिससे भगवंत मान और उनके ‘मास्टर’ अरविंद केजरीवाल पंजाबियों को चुप करा रहे हैं।”
  • उन्होंने बताया कि यह घटना सुनाम के शेरो गांव की है। वहां मुख्यमंत्री की एक फर्जी पीआर ‘मिलनी’ चल रही थी, तभी एक युवक ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर विरोध किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बेरहमी से पीटा।
    हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे 4 साल की पूर्ण सत्ता ने इस ‘कॉमेडियन’ को पूरी तरह से भ्रष्ट कर दिया है और उसे ‘तानाशाह’ में बदल दिया है।
'AAP' government : हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा ?
‘AAP’ government : हरसिमरत कौर बादल ने ‘आप’ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा ?

उन्होंने कहा,

  • “आज आम आदमी पार्टी के राज में कोई भी पंजाबी जो अपनी आवाज उठाता है या जवाबदेही मांगता है, उसे दबा दिया जाता है। पंजाब सब कुछ ध्यान से देख रहा है। और पंजाब इन सभी अन्यायों का बदला लेगा।”
    बता दें कि हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पोस्ट के साथ एक वीडियो भी अटैच किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पंजाब के एक गांव में जब सीएम भगवंत मान एक सभा में बोल रहे होते हैं, तभी छत के ऊपर एक पंजाबी युवक उनका विरोध करने लगता है। तभी पुलिस वाले जल्दी से छत पर जाकर उसे हिरासत में ले लेते हैं।
    इस पोस्ट के साथ उन्होंने ‘पंजाब विरोधी आप’ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Consensus reached : माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन एटा की बैठक में एसीपी प्रकरणों के निस्तारण और सदस्यता अभियान पर बनी सहमति ?

Consensus reached : माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन एटा की बैठक में एसीपी प्रकरणों के निस्तारण और सदस्यता अभियान पर बनी सहमति ?

एटा। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद एटा की मुख्य पदाधिकारियों के साथ 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *