Main Henchmen Arrested : पंजाब एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड में शामिल विदेशी गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार ?

Main Henchmen Arrested : पंजाब एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड में शामिल विदेशी गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार

Main Henchmen Arrested : पंजाब एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड में शामिल विदेशी गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार
Main Henchmen Arrested : पंजाब एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड में शामिल विदेशी गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार

चंडीगढ़।

  • पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल विदेश-स्थित गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है, जो सीमा पार कर भूटान भागने की फिराक में थे। इसकी सूचना पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने लिखा, “एक बड़ी सफलता में, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​पंजाब ने ओएफटीईसी पंजाब, बटाला पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक सुनियोजित ऑपरेशन में, पश्चिम बंगाल में भारत-भूटान सीमा से एक विदेश-स्थित गैंगस्टर के तीन मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया। ये लोग उस समय पकड़े गए जब वे भूटान भागने की कोशिश कर रहे थे।” गिरफ्तार आरोपी, गांव भोमा और बटाला के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में शामिल थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेश-स्थित भगोड़े सरगना ‘हैप्पी जट्ट’ के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उसी के इशारे पर उन्होंने इन सुनियोजित हत्याओं को अंजाम दिया था।
    उन्होंने आगे लिखा, “पंजाब पुलिस संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
Main Henchmen Arrested : पंजाब एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड में शामिल विदेशी गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार
Main Henchmen Arrested : पंजाब एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड में शामिल विदेशी गैंगस्टर के 3 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार

बता दें कि अपराध को नियंत्रण करने की राह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई का

  • एक इसी प्रकार का मामला बुधवार को उत्तर प्रदेश से सामने आया, जहां बरेली स्थित फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया।
    इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपए नगद, 6 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक और 2-2 फर्जी आधार-पैन कार्ड, 1 मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अतिरिक्त अपराधी के खातों से पिछले 3 वर्षों में करीब 7 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।
    मामले को लेकर एसपी साउथ बरेली, अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी द्वारा आईपीएल सट्टेबाजी का काम बड़े स्तर पर किया जाता था। इसमें उसने अपने साथ करीब 100 से ज्यादा लोगों को जोड़ा है। इस मामले में को लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीं, अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपने जिन दो फरार साथियों का नाम लिया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nitin Gadkari : एथेनॉल आधारित स्टोव पर खाना बनाने की लागत एलपीजी से कम : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari : एथेनॉल आधारित स्टोव पर खाना बनाने की लागत एलपीजी से कम : नितिन गडकरी ?

Nitin Gadkari : एथेनॉल आधारित स्टोव पर खाना बनाने की लागत एलपीजी से कम : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *