Kumari Selja : कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा ?

Kumari Selja : कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा

Kumari Selja : कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा
Kumari Selja : कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीब्ल्यूसी की सदस्य एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट ने देश और विशेष रूप से हरियाणा में कृषि मजदूरों की भयावह स्थिति को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में हरियाणा में 104 कृषि मजदूरों ने आत्महत्या की। यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि सरकार की विफल नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, न्यूनतम मजदूरी न मिलने और सामाजिक सुरक्षा के अभाव का दर्दनाक प्रमाण है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान और मजदूर वर्ग की आवाज उठाती रही है। कृषि मजदूर देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वे सबसे ज्यादा असुरक्षित और उपेक्षित हैं। खेती पर निर्भर लाखों परिवारों के सामने रोजगार का संकट, बढ़ता कर्ज, महंगाई और जीवनयापन की कठिनाइयां लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार डबल इंजन के दावे करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि खेतों में काम करने वाले मजदूरों को न नियमित रोजगार मिल रहा है और न ही सम्मानजनक मजदूरी। मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया गया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीमित लोगों तक रह गया और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर लगातार घटे हैं। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को इस गंभीर विषय पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। कृषि मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार और ग्रामीण रोजगार के स्थायी अवसर सुनिश्चित किए जाएं। सांसद ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो ग्रामीण समाज में आर्थिक और सामाजिक संकट और गहरा होगा। कांग्रेस पार्टी मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी।

Kumari Selja : कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा
Kumari Selja : कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि झज्जर में दिनदहाड़े एक युवक की कार पर 20 गोलियां बरसाकर हत्या कर देना हरियाणा में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का भयावह उदाहरण है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेआम गोलियों से लोगों की जान ली जा रही है और भाजपा सरकार केवल तमाशबीन बनी हुई है। हरियाणा में लगातार बढ़ती गैंगवार, रंगदारी, हत्याएं और फायरिंग की घटनाएं यह साबित कर रही हैं कि भाजपा सरकार अपराध पर नियंत्रण खो चुकी है। जनता सुरक्षा चाहती है, केवल खोखले दावे नहीं।
कुमारी सैलजा 19 से 21 मई तक करेंगी सिरसा लोकसभा क्षेत्र का दौरा
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा 19 मई से 21 मई तक सिरसा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। अपने दौरे के दौरान वह आमजन से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनेंगी तथा संगठनात्मक एवं विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 19 मई को सिरसा जिले के सिरसा तथा रानियां विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। वहीं 20 मई को वह फतेहाबाद जिले के रतिया तथा जींद जिले के नरवाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात करेंगी और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगी। दौरे के अंतिम दिन 21 मई को कुमारी सैलजा फतेहाबाद जिले में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Deputy CM : विश्व संग्रहालय दिवस - डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर

Deputy CM : विश्व संग्रहालय दिवस – डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर ?

Deputy CM : विश्व संग्रहालय दिवस – डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *