Train Hijack : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक ?

रिपोर्ट :- अभिषेक मौर्य जौनपुर जिला प्रभारी।।

Train Hijack : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक ?

Train Hijack : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक ?
Train Hijack : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक ?
  • पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया 120 यात्रियों को बंदी बनाने का दावा*
    पाकिस्तान में आतंकियों ने पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया है
    बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है और 100 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है।
    साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई सैन्य अभियान चलाया गया तो वे उन सभी को मार डालेंगे
    अभी तक छह सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 120 यात्री सवार थे

6 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

  • आरोपियों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोट कर ट्रेन को हाईजैक किया है। बंधकों में कई पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी हैं। यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। बीएलए और पाकिस्तानी आर्मी के बीच मुठभेड़ में 6 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

सुरंग में खड़ी है ट्रेन

  • ट्रेन हाइजैक की घटना कच्छ (बोलन) जिले के पिरोकनारी इलाके में हुई है। वर्तमान में ट्रेन एक सुरंग में खड़ी है। सूत्रों के अनुसार, यात्री ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। तभी पटरी पर पहले विस्फोट की आवाज सुनी गई और फिर ट्रेन पर गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और ट्रेन पर गोलीबारी करने वाले हथियारबंद लोगों के बीच मुठभेड़ होने लगी।

जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे

  • रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे हैं। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं। ट्रेन आज सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई।

घटनास्थल पर भेजी गईं एंबुलेंस

  • घटना की अधिक जानकारी देते हुए बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर भारी गोलीबारी की खबरें हैं। आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस पर गोलीबारी की है। घटनास्थल पर एंबुलेंस भेज दी गई हैं। सिबी अस्पताल में भी इमरजेंसी लगा दी गई है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Special Emphasis : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 सफल आयोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर

Special Emphasis : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 सफल आयोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर ?

Special Emphasis : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 सफल आयोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *