Khatron Ke Khiladi : रुबीना दिलैक ने याद किया ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सफर, बोलीं- ‘हर दिन लगता था कि अब आगे क्या होगा’ ?

Khatron Ke Khiladi : रुबीना दिलैक ने याद किया 'खतरों के खिलाड़ी' का सफर, बोलीं- 'हर दिन लगता था कि अब आगे क्या होगा' ?
Khatron Ke Khiladi : रुबीना दिलैक ने याद किया ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सफर, बोलीं- ‘हर दिन लगता था कि अब आगे क्या होगा’ ?

मुंबई 

  • टीवी की दुनिया में रुबीना दिलैक अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। छोटे पर्दे पर डांस से लेकर खतरनाक स्टंट तक, उन्होंने हर जगह अपनी क्षमता दिखाई है। इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को अपने पुराने स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। रुबीना ने शो के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो एक साथ शेयर किए। इनमें उनके स्टंट, दोस्तों के साथ बिताए पल और शो के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें तस्वीरें और कुछ छोटे-छोटे क्लिप्स शामिल हैं। इस वीडियो में वह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह ओरी और जैस्मिन भसीन के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ वीडियो में वह शो के मुश्किल स्टंट करती नजर आती हैं। पोस्ट में उनका फैशन स्टाइल भी देखने को मिल रहा है।
  • इन तस्वीरों के साथ रुबीना ने लिखा, ”हर दिन इस सवाल के साथ भरा होता था कि अब आगे क्या होगा, लेकिन हमारे दिल हंसी, खुशी के आंसुओं और डर से भरे रहते थे।”
    ‘खतरों के खिलाड़ी’ ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें मनोरंजन की दुनिया से जुड़े सितारे अपने डर का सामना करते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को ऐसे स्टंट दिए जाते हैं, जिनमें कई बार ऊंचाई, पानी, रफ्तार और अलग-अलग तरह की मुश्किल परिस्थितियां शामिल होती हैं। हर स्टंट के दौरान कलाकारों को अपने डर पर काबू पाना पड़ता है। यही वजह है कि शो में सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि हिम्मत और दिमाग का इस्तेमाल भी जरूरी होता है।
Khatron Ke Khiladi : रुबीना दिलैक ने याद किया 'खतरों के खिलाड़ी' का सफर, बोलीं- 'हर दिन लगता था कि अब आगे क्या होगा' ?
Khatron Ke Khiladi : रुबीना दिलैक ने याद किया ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सफर, बोलीं- ‘हर दिन लगता था कि अब आगे क्या होगा’ ?

भारत में इस शो की शुरुआत ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के नाम से हुई थी।

  • बाद में इसे ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ नाम मिला। शो का पहला सीजन 21 जुलाई 2008 को आया था। साल 2020 में इसका स्पिन-ऑफ ‘खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया’ भी शुरू किया गया था। शो के पिछले सीजन यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग रोमानिया में हुई थी। इस सीजन के विजेता करणवीर मेहरा रहे थे, जबकि कृष्णा श्रॉफ रनर-अप बनी थीं।
    रुबीना दिलैक के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी पर अपनी शुरुआत ‘छोटी बहू’ से की थी। इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और वह जल्द ही घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव…महादेव’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ जैसे कई शोज में काम किया।
    ‘शक्ति’ में रुबीना के किरदार को खास लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। वह ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा 10’ में भी हिस्सा लिया।
  • रुबीना ने फिल्मों में भी कदम रखा। साल 2022 में उन्होंने राजपाल यादव और हितेन तेजवानी के साथ फिल्म ‘अर्ध’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके अलावा वह होस्ट के तौर पर भी नजर आईं। उन्होंने ‘द वार्ड’ को होस्ट किया, जिसमें 10 गर्भवती महिलाओं के मां बनने के सफर को दिखाया गया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Job Fair for Persons with Disabilities : हापुड़ में दिव्यांगजन रोजगार मेला आज, 14 कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर ?

Job Fair for Persons with Disabilities : हापुड़ में दिव्यांगजन रोजगार मेला आज, 14 कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर ?

हापुड़। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *