Shalini Singh Patel : विश्वगुरु का सपना तब तक अधूरा, जब तक गांवों की बदहाली दूर नहीं होगी: शालिनी सिंह पटेल ?

Shalini Singh Patel : विश्वगुरु का सपना तब तक अधूरा, जब तक गांवों की बदहाली दूर नहीं होगी: शालिनी सिंह पटेल

Shalini Singh Patel : विश्वगुरु का सपना तब तक अधूरा, जब तक गांवों की बदहाली दूर नहीं होगी: शालिनी सिंह पटेल ?
Shalini Singh Patel : विश्वगुरु का सपना तब तक अधूरा, जब तक गांवों की बदहाली दूर नहीं होगी: शालिनी सिंह पटेल ?

बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम पंचायत घंसौल की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गांव की बदहाल सड़कें, नालियों का अभाव, विद्यालय के आसपास फैली गंदगी, जर्जर विद्युत व्यवस्था, आवास योजना में कथित अनियमितताएं तथा आबादी के बीच संचालित शराब ठेकों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन सौंपते हुए शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा जब गांवों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। यदि गांवों में बच्चे गंदे पानी से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हों, गलियों में जलभराव हो, स्वच्छता व्यवस्था बदहाल हो और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हों तो केवल दावों से देश विकसित नहीं बन सकता। उन्होंने बताया कि घंसौल गांव के निरीक्षण के दौरान अधिकांश गलियों में नालियों का अभाव पाया गया, जिससे गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। कई खड़ंजे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं तथा आरसीसी सड़कें नहीं बनी हैं।

Shalini Singh Patel : विश्वगुरु का सपना तब तक अधूरा, जब तक गांवों की बदहाली दूर नहीं होगी: शालिनी सिंह पटेल ?
Shalini Singh Patel : विश्वगुरु का सपना तब तक अधूरा, जब तक गांवों की बदहाली दूर नहीं होगी: शालिनी सिंह पटेल ?

प्राथमिक विद्यालय के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और विद्यालय तक जाने वाला मार्ग भी गंदे पानी से भरा हुआ मिला, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गांव में लगभग 15 नए बिजली के खंभों की आवश्यकता है, बजरंगबली मंदिर परिसर जर्जर अवस्था में है तथा मूर्ति जमीन पर पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने आवास योजना में अवैध वसूली की शिकायतें भी की हैं। वहीं आबादी के बीच संचालित शराब के ठेकों को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। शालिनी सिंह पटेल ने प्रशासन से मांग की कि ग्राम पंचायत घंसौल की सभी समस्याओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर नाली, सड़क, विद्यालय मार्ग, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए तथा योजनाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में पिंकी प्रजापति, सद्दाम हुसैन, रविंद्र नाथ गुप्ता, श्रीराम प्रजापति, ज्योति मौर्य, उमाकांत सविता, काशी प्रसाद याज्ञिक, हरिराम सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, मंजू गुप्ता, भैरम पटेल, रामप्यारी देवी, भाऊराम विश्वकर्मा, घनश्याम सिंह, गीता देवी, पवन तिवारी सहित एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेडीयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Workers gathered : ग्रेट निकोबार को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान तेज, कई स्थानों पर जुटे कार्यकर्ता

Workers gathered : ग्रेट निकोबार को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान तेज, कई स्थानों पर जुटे कार्यकर्ता ?

Workers gathered : ग्रेट निकोबार को लेकर हापुड़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान तेज, कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *