A warm welcome : बड़नगर से वाराणसी जा रही जल सेवा बाइक यात्रा का दमोह आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत ?

A warm welcome : बड़नगर से वाराणसी जा रही जल सेवा बाइक यात्रा का दमोह आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
A warm welcome : बड़नगर से वाराणसी जा रही जल सेवा बाइक यात्रा का दमोह आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत निकाली जा रही बड़नगर से वाराणसी जल सेवा बाइक यात्रा का सोमवार को दमोह जिले में आगमन हुआ। यात्रा के दमोह पहुंचने पर, समाजसेवी संस्थाओं, भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जल सेवा बाइक यात्रा का बांसा में पुष्प वर्षा कर दमोह की पावन भूमि पर स्वागत किया।
पीएम फॉर एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में आयोजित पौधरोपण एवं संवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक विभाग एवं धर्मस्व विभाग मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, दमोह सांसद राहुल सिंह उपस्थित रहे। बांदकपुर में जल सेवा बाइक यात्रियों ने श्री जागेश्वर धाम में जलाभिषेक किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि यह यात्रा लगभग दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बड़नगर से वाराणसी की ओर जा रही है। यात्रा में शामिल सेवा यात्री पवित्र जल को लेकर बाइक से विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सेवा, समर्पण, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन भी किया ।
धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि बड़नगर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर से पवित्र जल लेकर सेवा यात्री वाराणसी की ओर रवाना हुए हैं। यह जल यात्रा के निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम के तहत काशी में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से बड़नगर और वाराणसी के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश दिया जा रहा है।

A warm welcome : बड़नगर से वाराणसी जा रही जल सेवा बाइक यात्रा का दमोह आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
A warm welcome : बड़नगर से वाराणसी जा रही जल सेवा बाइक यात्रा का दमोह आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

दमोह जिले में यात्रा के प्रवेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवा यात्रियों का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों रोन, सरखड़ी, बांसा, सिहोरा, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, एवरेस्ट लॉज , घंटाघर, मोहन टाकीज, कीर्ति स्तंभ, केएन कॉलेज, जबलपुर नाका, मारूताल वायपास, बांदकपुर पर बाइक सवार युवाओं का कार्यकर्ताओं एवं , समाजसेवी संस्थाओं, नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
दमोह सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया जा रहा है। बड़नगर से वाराणसी तक निकली यह जल सेवा बाइक यात्रा इसी संकल्प की कड़ी है।
संपूर्ण यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, अरूण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेन्द्र सिंह परिहार, अमित बजाज, मनीष तिवारी, मनीष सोनी, जिला मंत्री भरत यादव, कपिल शुक्ला, जिला कार्यालय मंत्री, देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई, बृजेश सिंह, सुरेंद्र तोमर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र अहिरवार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, दीपक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, राजुल चौरहा, कृष्णा पटेल, वैभव तिवारी, मयंक तोमर, रधुवीर रजक, हरि रजक सहित भाजपा, एवं युवा मोर्चा, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुधवार को रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *