Political weapons : ईरान की IAEA से अपील, एजेंसी को अमेरिका का राजनीतिक हथियार न बनने दें

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य देशों से अपील की है कि वे संयुक्त राष्ट्र की इस परमाणु निगरानी संस्था को एक बार फिर अमेरिका के राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल न होने दें। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों को भेजे गए एक पत्र में अराघची ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को राजनीतिक मकसद से प्रेरित और गलत नीयत वाला बताया। उन्होंने यह पत्र उस समय भेजा है जब आईएईए बोर्ड की जून महीने की तिमाही बैठक वियना में चल रही है, जिसमें बुधवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा होनी है। बैठक से पहले अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक प्रस्ताव तैयार किया। आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने कहा कि मौजूदा तनाव के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। उन्होंने चेतावनी दी कि बोर्ड का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किसी भी गैरकानूनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
जून 2025 में आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की ओर से पारित एक प्रस्ताव का जिक्र करते हुए अराघची ने कहा कि उसके पारित होने के 24 घंटे के भीतर ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान की आईएईए निगरानी में मौजूद परमाणु सुविधाओं पर हमले किए थे। उनके अनुसार, इन हमलों में कई ईरानी नागरिकों की मौत हुई थी।

आईआरएनए के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या एजेंसी का फिर से इस्तेमाल ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई को सही ठहराने के लिए किया जा रहा है?
उन्होंने जून 2025 के बाद से ईरान की परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका और इजरायल के बार-बार हुए हमलों तथा ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों और उनके परिवारों की हत्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईएईए के इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई हैं।
अराघची के मुताबिक, इन कार्रवाइयों का अंतरराष्ट्रीय कानून, वैश्विक शांति और सुरक्षा, परमाणु अप्रसार व्यवस्था और आईएईए की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर से तैयार किया गया प्रस्ताव हाल की घटनाओं के सिर्फ नतीजों पर ध्यान देता है, जबकि मौजूदा स्थिति की असली वजहों को जानबूझकर नजरअंदाज करता है।
अराघची ने कहा कि आईएईए बोर्ड के सदस्य जो फैसले लेंगे, उनका असर सिर्फ ईरान के मामले पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि एजेंसी की विश्वसनीयता, उसकी स्वतंत्रता और परमाणु अप्रसार संधि के भविष्य पर भी पड़ेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता