Chamka Suryavanshi : चमका सूर्यवंशी का ‘वैभव’, 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा

दांबुला। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया। इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव ने 29 गेंदों की अपनी पारी में 324 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव ने कौशल्या वीररत्ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। कौशल्या ने साल 2005-06 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

वहीं, भारत की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सरफराज खान के नाम दर्ज था, जिन्होंने विजय हजारे टूर्नामेंट में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वैभव ने सरफराज के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल में विस्फोटक शुरुआत दिलाई। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े। वैभव की आतिशी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6.3 ओवर में पार किया। 15 वर्षीय बल्लेबाज के आगे श्रीलंका ए के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। ट्राई सीरीज में अब तक रनों के लिए जूझते नजर आए वैभव ने फाइनल मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया।
वैभव ने पारी के दूसरे ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज शिराज के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 26 रन बटोरे। वैभव ने अब तक कुल 12 लिस्ट एक मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव ने साल 2024 में अपना डेब्यू किया था। वह लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार के लिए 190 रनों की शानदार पारी भी खेल चुके हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता