Plantation Drive : हापुड़ में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक दिन में 11.55 लाख पौधों का सफल रोपण अभियान ?

Plantation Drive : हापुड़ में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक दिन में 11.55 लाख पौधों का सफल रोपण अभियान

Plantation Drive : हापुड़ में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक दिन में 11.55 लाख पौधों का सफल रोपण अभियान
Plantation Drive : हापुड़ में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक दिन में 11.55 लाख पौधों का सफल रोपण अभियान

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 12/07/2026 वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत दिनांक 12.07.2026 को हापुड जनपद मे एक ही दिन में कराये जाने वाले वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से प्रारम्भ होकर सायकाल तक चलता रहा, वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिवेक्षण हेतु जिलाधिकारी हापुड द्वारा सम्बन्धित विभागो के कार्यालय अध्यक्षो को नोडल अधिकारी नामित करते हुये, नोडल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी, जनपद के मुख्य विभागो मे वन विभाग द्वारा 49733, ग्राम विकास विभाग द्वारा 503405, कृषि विभाग द्वारा 135000 एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 63000 पौधो का रोपण किया गया तथा अन्य विभागो द्वारा भी अपने लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्ति की गयी। इस प्रकार जनपद में कुल 1155947 पौधो का रोपण किया गया।

शासन स्तर से जनपद मे वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक क्रियान्वित कराने हेतु मुख्य अतिथि डॉ० सोमेन्द्र तोमर मा० राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश को नामित किया गया था। मा० मंत्री जी की अध्यक्षता मे वन विभाग द्वारा हापुड रेंज के अन्तर्गत कुराना टोल प्लाजा (हापुड बुलन्दशहर मार्ग) क्षे०-02 है0 पर 3200 पौधो का वृक्षारोपण का शुभारम्भ करते हुये वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन किया गया।

हापुड वन प्रभाग के कुराना टोल प्लाजा हापुड बुलन्दशहर मार्ग पर वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 का आयोजन किया गया, वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० सोमेन्द्र तोमर मा० राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, तत्पश्चात श्री गौतम सिंह प्रभागीय वनाधिकारी हापुड द्वारा मुख्य अतिथि व उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथि एंव जिलाधिकारी हापुड, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक हापुड को रूद्राक्ष का पौधा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ० सोमेन्द्र तोमर मा० राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार एवं विशिष्ट अतिथियों, जिलाधिकारी हापुड द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुये अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हे सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया।

Plantation Drive : हापुड़ में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक दिन में 11.55 लाख पौधों का सफल रोपण अभियान
Plantation Drive : हापुड़ में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक दिन में 11.55 लाख पौधों का सफल रोपण अभियान

जागरूकता कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य अतिथि डॉ० सोमेन्द्र तोमर मा० राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार द्वारा महोगनी, श्रीमती कविता माधरे, जिलाध्यक्ष हापुड द्वारा बोतलबुश, श्रीमती रेखा नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड द्वारा महोगनी, श्रीमती ममता तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख हापुड द्वारा शीशम तथा श्रीमती कविता मीना जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा महोगनी, श्री कुँवर ज्ञानन्जय सिंह, पुलिस अधीक्षक, हापुड द्वारा महोगनी, डा० किशोर कुमार आहुजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अर्जुन एवं श्री गौतम सिंह प्रभागीय वनाधिकारी हापुड द्वारा महोगनी व श्री भारत भूषण गर्ग, लोक भारती, पर्यावरणविद द्वारा अर्जुन, श्री मूलचंद आर्य, पर्यावरणविद द्वारा शीशम, भूतपूर्व सैनिक एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधो का रोपण किया गया। स्कूली बच्चो ने अपनी माँ के साथ पौधारोपण कर ‘एक पेड मॉ के नाम का संदेश दिया, प्रोग्राम मे आये सभी व्यक्तियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण के उपरान्त सभी अतिथियो को जल-पान एवं स्वल्प आहार कराया गया।

नोडल अधिकारी श्री मयूर माहेश्वरी, प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र०, राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा जरूल का पौधा कोका कोला कम्पनी एम०जी० रोड इंडस्ट्रीयल एरिया हापुड मे वृक्षारोपण किया गया। नोडल अधिकारी के निर्देशन में सभी विभागो ने सभी विभागो से आपसी सामन्जस्य कर वृक्षारोपण लक्ष्य शतप्रतिशत प्राप्त किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Best wishes : सुशील चौधरी को माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह में मिली शुभकामनाएं

Best wishes : सुशील चौधरी को माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह में मिली शुभकामनाएं ?

Best wishes : सुशील चौधरी को माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *