
26 अगस्त 2026 जनपद हापुड़ में
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के विरुद्ध कुछ असामाजिक तत्वों और षड्यंत्रकारियों द्वारा अशोभनीय पोस्टर लगाए जाने का अत्यंत निंदनीय मामला सामने आया है इस घृणित कृत्य के विरोध में समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर के नेतृत्व में तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सर्वप्रथम जिला एसएसपी कार्यालय पहुँचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा कायम कराने की मांग की
इस गंभीर मामले पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के खिलाफ इस तरह की ओछी हरकतें और षड्यंत्र किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि
इन ओछी मानसिकता वाले षड्यंत्रकारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें बेनकाब कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और इसके गंभीर परिणाम होंगे
एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने के कार्यक्रम में अयूब सिद्दीकी, मो. बिलाल, संजय गहलोत, प्रताप चौहान, अरुण ढाका, राजेश यादव, रविंद्र यादव, दीपिका, रेशमा यादव, यशी यादव, मुन्नी यादव, अंजू, संजय अग्रवाल, अब्दुल, आदेश गोस्वामी, फारूक प्रधान, श्याम सुंदर, ललित सिंह, अमित शर्मा, संजय सिंह यादव सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे
🙏निवेदक🙏
संजय सिंह यादव
जिला प्रवक्ता
जिला उपाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी हापुड़
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।