Kumari Selja : जन विरोधी भाजपा सरकार से किसान, युवा समेत हरियाणा का हर वर्ग त्रस्त : कुमारी सैलजा ?

Kumari Selja : जन विरोधी भाजपा सरकार से किसान, युवा समेत हरियाणा का हर वर्ग त्रस्त : कुमारी सैलजा ?
Kumari Selja : जन विरोधी भाजपा सरकार से किसान, युवा समेत हरियाणा का हर वर्ग त्रस्त : कुमारी सैलजा ?

टोहाना।

  • टोहाना में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ और जनसैलाब उमड़ा। इस विशाल जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व उत्साह को देखकर मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेता गदगद नजर आए। इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और आगामी राजनैतिक रणनीतियों तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश दिया। सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, टोहाना के विधायक परमवीर ङ्क्षसह, पूर्व विधायक निशान सिंह, अरविंद्र शर्मा, प्रधान अत्तर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री राजेश चौधरीवाल, कृष्णा पूनिया, लाल बहादुर खोवाल समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यकर्ता अधिवेशन को संबोधित करते हुए सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि ये सम्मेलन केवल पार्टी संगठन की मजबूती का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि यह वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रदेश की जनता के आक्रोश को एक सशक्त मंच देने का अभियान है।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आज हरियाणा का हर वर्ग दुखी है। नायब सैनी सरकार किसान-मजदूर, गरीब, युवाओं समेत हर वर्ग को प्रताडि़त कर रही है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर अन्नदाताओं के साथ क्रूर मजाक करने और उन्हें निजी व्यापारियों के हाथों लुटवाने का षड्यंत्र रच रही है। 12 साल से किसानों को सताने और निपटने में लगी भाजपा अब पराली के बहाने किसान विरोधी काला कानून लेकर आई है। प्रदेश के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल कागजों और विज्ञापनों तक सीमित रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि अनाज मंडियों में किसानों की गाढ़े पसीने की फसल का कोई कद्रदान नहीं है। सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। हरियाणा की धरती कभी अपनी खुशहाली, भाईचारे और विकास के लिए जानी जाती थी, लेकिन आज भाजपा के कुशासन में यह अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन चुकी है। जेलों में बैठे गैंगस्टर्स द्वारा हमारी युवा पीढ़ी को अपराध के दलदल में धकेला जा रहा है। राज्य में खनन माफिया, ड्रग माफिया, इमिग्रेशन माफिया और गैंग माफिया का समानांतर राज चल रहा है। व्यापारियों, डॉक्टरों और उद्योगपतियों को खुलेआम धमकी भरे फोन आ रहे हैं और करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। सुरक्षा के अभाव में व्यापारी पलायन करने को मजबूर हैं। जब जनता अपराध और खौफ के साए में जीने को मजबूर है, तब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर की सवारी करने और सार्वजनिक मंचों से चुटकुले सुनाने में व्यस्त हैं।
Kumari Selja : जन विरोधी भाजपा सरकार से किसान, युवा समेत हरियाणा का हर वर्ग त्रस्त : कुमारी सैलजा ?
Kumari Selja : जन विरोधी भाजपा सरकार से किसान, युवा समेत हरियाणा का हर वर्ग त्रस्त : कुमारी सैलजा ?

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव

  • राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज हरियाणा का गरीब तबका अपने बुनियादी हकों के लिए तरस रहा है। प्रदेश के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों से धोखाधड़ी और हकमारी की भाजपाई बेशर्मी दिनदहाड़े जारी है। विधानसभा चुनाव-2024 से पहले प्रदेश में 52.50 लाख बीपीएल परिवार थे, मगर चुनाव बीतने के 6 महीने के अंदर ही 13.50 लाख परिवारों को सूची से बाहर कर दिया। सुरजेवाला ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और लचर भर्ती प्रक्रिया पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा के युवा आज विज्ञापनों के नहीं, रोजगार के हकदार हैं। वे खोखले आश्वासनों के नहीं, बल्कि नियुक्ति पत्रों के हकदार हैं। आज हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में 2 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन युवाओं को पक्का रोजगार देने की जगह सरकार भर्तियों को ठंडे बस्ते में डाले बैठी है। नायब सिंह सैनी सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत हरियाणवी युवाओं के हक पर डाका डाल रही है। उच्च पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी भर्तियों में 70 से 80 फीसदी पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं को भर्ती किया जा रहा है, जबकि हरियाणा की मिट्टी, संस्कृति और भाषा को जानने वाले प्रतिभावान स्थानीय युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।
  • प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि टोहाना का यह कार्यकर्ता सम्मेलन हमारी संगठनात्मक शक्ति का प्रमाण है। सभी वरिष्ठ नेताओं की एक मंच पर उपस्थिति और कार्यकर्ताओं का यह जनसैलाब यह साफ करता है कि आने वाले समय में जनविरोधी ताकतों का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि ये ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन कांग्रेस संगठन को जमीनी और बूथ स्तर पर अत्यधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं।
    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व जोश ही संगठन की रीढ़ है। आज के इस सफल आयोजन के लिए नरवाना के एक-एक कार्यकर्ता और आमजन को बधाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस संगठनात्मक अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करना तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर सीधा संवाद स्थापित करना है। संगठन जितना मजबूत और सक्रिय होगा, जनता की आवाज को उतनी ही ताकत के साथ उठाया जा सकेगा।
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनैतिक बदलाव की बयार हमेशा जनता के संकल्प से चलती है। टोहाना की इस ऐतिहासिक भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि लोग अब खोखले वादों से तंग आ चुके हैं

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Quarter-final : एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 3-0 से दी शिकस्त ?

Quarter-final : एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 3-0 से दी शिकस्त ?

नागोया । एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने धमाकेदार जीत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *