
✍️Ⓜ️बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाए कि उनका जनाधार कमजोर है और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जितवाया.
बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने पहली बार नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सीधे तौर पर हमला बोला है. मायावती ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद का अपना जनाधार नहीं है और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें नगीना सीट से जितवाया था.
मायावती ने EVM को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने नगीना में EVM में गड़बड़ी कराकर चंद्रशेखर आजाद को चुनाव जितवाया और नगीना सांसद बीजेपी के इशारे पर काम करते हैं.
बसपा प्रमुख ने चंद्रशेखर की आंदोलन की राजनीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि नगीना सांसद पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय धरना-प्रदर्शन करवाते हैं, जिससे युवाओं पर मुकदमे दर्ज हो जाते हैं. मायावती ने खासकर दलित समाज के लोगों से अपील की कि वे नगीना सांसद के बहकावे में न आएं.

मायावती-चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव पर साधा था निशाना
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार होने के साथ-साथ चुनावी पार्टियों में भी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. इससे पहले मायावती और चंद्रशेखर दोनों ने ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. जहां चंद्रशेखर आजाद ने PDA को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा था तो वहीं मायावती ने पीडीए के रथ के रंग को लेकर तंज कसा था.
चंद्रशेखर उन्होंने कहा, ‘कह लेने दो भाई PDA, पीड़ित है, ये बात सही है मगर उनके वाला नहीं.’ चंद्रशेखर आजाद ने PDA को लेकर कहा था कि ‘उनका तो PDA बदलता रहता है, कभी कुछ तो कभी कुछ.’ उन्होंने कहा, ‘उनका जो है पीढ़ी, पंडित, पता नहीं क्या-क्या बदलते रहते हैं, अगड़ी जाति, पिछड़ी जाति.’ ‘उनका कौन सा पीड़ित है वो तो वही तय करेंगे.’ , ‘उनका तो बदलता रहता है, हमारा नहीं बदल रहा है.’
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।