Death of passengers : उत्तर प्रदेश : एटा में तेज रफ्तार कैंटर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में किलरमऊ के नजदीक एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारी। एटा डिपो की बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। हालांकि, रास्ते में खराब होने के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा करके ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान कैंटर ने टक्कर मारी। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह के अनुसार, जब खराब बस को रिपेयर किया जा रहा था, उस समय अधिकतर यात्री बाहर सड़क किनारे खड़े थे और कुछ यात्री बस के अंदर बैठे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जब कैंटर बस के नजदीक पहुंचा था, उसी समय दूसरी तरफ से एक ट्रक का आना हुआ था। बचाव के दौरान कैंटर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि बस के अंदर बैठे यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन सड़क किनारे खड़े यात्रियों में से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 11 यात्री घायल हैं और एक यात्री की स्थिति गंभीर है। सभी का इलाज जारी है।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि घटना के सही कारणों का पता चलाने के लिए जांच की जाएगी। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता