Phone and silver : दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन फोन और चांदी के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार ?

Phone and silver : दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन फोन और चांदी के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार ?
Phone and silver : दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन फोन और चांदी के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार ?

नई दिल्ली ।

द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी के मामलों में 24 साल के एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन, चांदी की पायल के पांच जोड़े और चांदी के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान डाबरी के विजय एन्क्लेव में रहने वाले सचिन के तौर पर हुई है और वह चोरी और सेंधमारी के 25 मामलों में शामिल रहा है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों को प्रभावित करने और अपने सोशल सर्कल में अमीर जीवनशैली दिखाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। पुलिस के अनुसार, द्वारका के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) कुशल पाल सिंह के निर्देश पर चोरों और सेंधमारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 26 सितंबर को एंटी-बर्गलरी सेल के हेड कॉन्स्टेबल रितेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल सचिन चोरी का सामान ठिकाने लगाने के लिए डाबरी के महावीर एन्क्लेव आने वाला है। यह जानकारी एंटी-बर्गलरी सेल के इंचार्ज के साथ साझा की गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर बसंत कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई।

Phone and silver : दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन फोन और चांदी के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार ?
Phone and silver : दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन फोन और चांदी के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार ?

पुलिस टीम महावीर एन्क्लेव पहुंची और पार्क तक जाने वाले रास्तों के आसपास छिपकर तैनात हो गई। कुछ देर बाद एक व्यक्ति महावीर विहार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। मुखबिर ने उसकी पहचान सचिन के तौर पर की। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी मुड़ा और पार्क के अंदर बने कमरों की तरफ भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान कॉन्स्टेबल आशीष ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि सचिन के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। तलाशी लेने पर चांदी का नारियल के आकार का एक कवर भी मिला, जिसके अंदर चांदी की पायल के पांच जोड़े और दो चांदी के सिक्के थे। लगातार पूछताछ के दौरान, सचिन ने बताया कि उसने यह गहने करीब सात-आठ दिन पहले रात में डाबरी के 25 फुटा रोड स्थित एक घर से चुराए थे और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बरामद गहने डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज ई-एफआईआर में चोरी बताई गई संपत्ति से मेल खाते थे।
पुलिस ने बताया कि सचिन 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और खुद को ‘बड़ा आदमी’ दिखाने और दोस्तों के बीच अपनी दौलत का दिखावा करने के लिए चोरी करता था।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

 

Check Also

Search intensified : अंकित बालियान हत्याकांड: तीन आरोपी घोषित भगोड़े, एक-एक लाख रुपये का इनाम; मुख्य साजिशकर्ता समेत आरोपियों की तलाश तेज ?

Search intensified : अंकित बालियान हत्याकांड: तीन आरोपी घोषित भगोड़े, एक-एक लाख रुपये का इनाम; मुख्य साजिशकर्ता समेत आरोपियों की तलाश तेज ?

शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *