Teachers’ Union Sit-in : संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पर शिक्षक संघ का धरना ?

Teachers' Union Sit-in : संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पर शिक्षक संघ का धरना
Teachers’ Union Sit-in : संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पर शिक्षक संघ का धरना

डी०ए० का भुगतान, नगर प्रतिकर भत्ता की बहाली, परिवार कल्याण प्रोत्साहन वेतनवृद्धि लागू किये जाने, सेवा निवृत्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि से अवशेष का भुगतान, राशिकरण की अवधि पन्द्रह साल से घटाकर ग्यारह साल किये जाने शिक्षा सत्र, जुलाई से परिवर्तित करने, सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष किए जाने सहित अनेक माँगों के साथ-साथ अधिनियम विरूद्ध कार्य करने वाले पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक की उच्च स्तरीय जाँच कराकर कार्यवाही करने की माँग दोहराई।

उक्त सूचना माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र दीक्षित ने प्रबल माँग उठाते हुए धरने स्थल पर अपने वक्तव्य द्वारा व्यक्त की है। विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की लम्बित माँगों का ध्यानाकर्षण करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री अफजाल अहमद ने समाधान की माँग की। इटावा जनपद के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद चन्द्र वर्मा ने अनेक समस्याओं का उल्लेख करते हुए त्वरित निदान की माँग की है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री मोहन कृष्ण त्रिवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की माँग की है।

Teachers' Union Sit-in : संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पर शिक्षक संघ का धरना
Teachers’ Union Sit-in : संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पर शिक्षक संघ का धरना

वक्ताओं ने बी०एन०एस०डी० इण्टर कालेज के पाँच प्रवक्ताओं को तत्काल बहाल करने, जिला विद्यालय निरीक्षक के मनमाने रवैये पर अंकुश लगाने, कानपुर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यमिक पटल सहायकों को अधिनियमित व्यवस्था के विपरीत आचरण करने से प्रतिबन्धित करने, पदोन्नतियाँ एवं चयन वेतन की स्वीकृति करने के पूर्व वित्तीय सहमति लिए जाने तथा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री स्तर से निर्देशित ज्ञापन की समस्याओं के समाधान करने की प्रबल माँग की है। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने। व्यवसायिक शिक्षकों को विनियमित किये जाने, मानदेय पर नियुक्त कर्मचारियों को स्थाई करने जैसे बिन्दुओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। धरने में महिला शिक्षिकाओं की व्यक्तिगत समस्याओं पर भी ध्यान देने की माँग उठाई गई। कला, भाषा एवं व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति किये जाने की प्रबल माँग उठाते हुए अनेक वक्त्ताओं ने अपने ने
उदगार व्यक्त किए। धरने का संचालन राजीव दीक्षित नेकिया उक्त धरने में श्री दीक्षित के अलावा मुख्य रूप से राजेंद्र कुरील,. अफजाल अहमद, इकिदार अहमद, शिवबहादुर यादव,प्रभाकर श्रीवास्तव ,पंकज कुमार वर्मा,बाबूलाल कुशवाहा ,जितेन्द वाल्मीकि सुबोध कटियार,विनोद कुमार वर्मा,इंद्रपाल,मोहम्मद शरीफ,आर पी यादव,अनिल कुमार ,सुरेश यादव,अनिल कुमार,इत्यादि लोगमौजूद रहे

(हरिश्चन्द्र दीक्षित

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The victim reached the court : मनीपुर मंदिर भूमि विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल, छह माह बाद एसपी के दरबार पहुंचा पीड़ित ?

The victim reached the court : मनीपुर मंदिर भूमि विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल, छह माह बाद एसपी के दरबार पहुंचा पीड़ित ?

मनीपुर मंदिर विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल-मंदिर की जमीन का विवाद या समझौते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *