Operation Divya Prahar: नशे की काली कमाई बचाने को फर्जीवाड़ा, राजस्थान एवं एमपी की मंडियों के पेश किए फर्जी बिल, धरा गया ?

झालावाड़:

जिले की घाटोली पुलिस ने नशा तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार किया. उसने अपनी काली कमाई से अर्जित संपत्ति को वैध आय से ठहराने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए. आरोपी की संपत्ति की जांच की तो पुलिस कमाई के दस्तावेज देख भौचक्की रह गई. आरोपी ने अपनी कमाई के साधन के रूप में अलग-अलग फसल मंडियों के फर्जी व कूटरचित फसल बिक्री बिल पेश कर दिए ताकि उसकी करीब 48 लाख रुपए की आमदनी जायज लगे.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन दिव्य प्रहार जारी है. इसके तहत पुलिस नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला रही है. काली कमाई से खड़े साम्राज्य को फ्रीज किया जा रहा है. इसी क्रम में घाटोली थाना क्षेत्र के बंजारी मोहल्ला घाटोली निवासी नशा तस्कर हेमराज तंवर की करीब 48 लाख रुपए की प्रॉपर्टी फ्रीज की जानी थी. पुलिस ने आरोपी की काली कमाई की जानकारी निकाली तो उसने संपत्ति बचाने के लिए कमाई के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए. आरोपी ने अलग-अलग फसल मंडियों के फर्जी व कूटरचित फसल बिक्री बिल पेश कर दिए.

Operation Divya Prahar: नशे की काली कमाई बचाने को फर्जीवाड़ा, राजस्थान एवं एमपी की मंडियों के पेश किए फर्जी बिल, धरा गया ?
Operation Divya Prahar: नशे की काली कमाई बचाने को फर्जीवाड़ा, राजस्थान एवं एमपी की मंडियों के पेश किए फर्जी बिल, धरा गया ?

बिक्री के बिल फर्जी मिले: एसपी अमित ने बताया कि पुलिस ने संबंधित मंडियों से रिकॉर्ड जुटाकर जांच की तो आरोपी हेमराज के कूटरचित दस्तावेजों की पोल खुल गई. पुलिस को बिक्री के बिल फर्जी मिले. इसके बाद गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई तेज की. एसआई सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुधवार को रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *