
हजारीबाग ।
- झारखंड के हजारीबाग के मटवारी इलाके स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया, जबकि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद गैंगस्टर राहुल दुबे के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
- जानकारी के अनुसार, हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोर्रा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस होटल तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में दावा किया गया है कि होटल मालिक अभय सिंह द्वारा राहुल दुबे के फोन कॉल और संदेशों की अनदेखी किए जाने के कारण होटल को निशाना बनाया गया। पोस्ट में अभय सिंह को धमकी दी गई है कि वह उससे संपर्क करे, अन्यथा अगली बार उसके घर या परिवार के सदस्यों पर हमला किया जा सकता है।

पोस्ट में हजारीबाग के कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दी गई है कि
- वे उससे संपर्क और कथित समझौते के बिना अपना कारोबार न करें। इसमें न्यू बिरसा साइडिंग में कथित अवैध कोयला उत्खनन का मुद्दा उठाते हुए संजय करमाली और सोनाराम मांझी पर अवैध रूप से कोयला उठाने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में पुलिस और प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग के साथ कुछ अन्य लोगों को भी धमकी दी गई है।
फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और गोलीबारी में राहुल दुबे की कथित भूमिका की जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। गैंगस्टर राहुल दुबे का गिरोह झारखंड के रांची, रामगढ़ और हजारीबाग सहित विभिन्न इलाकों में सक्रिय है। गिरोह द्वारा कोयला कारोबारियों, बिल्डरों तथा अन्य व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। - पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कथित तौर पर विदेश में रहकर सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए अपने नेटवर्क के संपर्क में रहता है। हाल के दिनों में रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी अभियानों में इस गिरोह से जुड़े कई संदिग्ध सदस्यों और शूटरों को गिरफ्तार किया है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं