The Identity of Assam : सीएम हिमंता ने काजीरंगा की ‘वन दुर्गाओं’ को सराहा, बोले- ‘ये महिलाएं जंगलों के साथ असम की पहचान की भी रक्षक’ ?

The Identity of Assam : सीएम हिमंता ने काजीरंगा की 'वन दुर्गाओं' को सराहा, बोले- 'ये महिलाएं जंगलों के साथ असम की पहचान की भी रक्षक' ?
The Identity of Assam : सीएम हिमंता ने काजीरंगा की ‘वन दुर्गाओं’ को सराहा, बोले- ‘ये महिलाएं जंगलों के साथ असम की पहचान की भी रक्षक’ ?

गुवाहाटी ।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में तैनात महिला वन रक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने इन महिलाओं को राज्य की ‘वन दुर्गा’ बताया और कहा कि वे असम की समृद्ध वन्यजीव विरासत और पहचान की रक्षा कर रही हैं। शारदीय नवरात्रि के षष्ठ दिवस पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “छठे दिन हम मां कात्यायनी की पूजा करते हैं, जो महिषासुर का वध करने वाली देवी हैं। वृंदावन के कुंजों में, यमुना के तट पर गोपियों ने उनकी आराधना की थी। वे हर उस चीज की प्रबल रक्षक हैं, जो पवित्र है।” सीएम हिमंता ने महिला वन रक्षकों का जिक्र करते हुए कहा कि असम के जंगलों में भी अपनी ‘कात्यायनियां’ मौजूद हैं। हिमंता ने कहा कि उनके साहस और समर्पण ने यह प्रदर्शित किया है कि देश की प्राकृतिक विरासत की रक्षा के प्रयासों में महिलाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए।
पोस्ट में लिखा, “अगस्त 2023 में 108 महिलाओं का पहला जत्था काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘वन दुर्गाओं’ के रूप में फ्रंटलाइन फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) के तौर पर शामिल हुआ।

The Identity of Assam : सीएम हिमंता ने काजीरंगा की 'वन दुर्गाओं' को सराहा, बोले- 'ये महिलाएं जंगलों के साथ असम की पहचान की भी रक्षक' ?
The Identity of Assam : सीएम हिमंता ने काजीरंगा की ‘वन दुर्गाओं’ को सराहा, बोले- ‘ये महिलाएं जंगलों के साथ असम की पहचान की भी रक्षक’ ?

किसान परिवारों की ये बेटियां, जिन्हें डेरगांव स्थित 11वीं असम पुलिस बटालियन में प्रशिक्षित किया गया है। वे पार्क में वाहनों, पैदल और यहां तक कि बाढ़ के दौरान नावों के जरिए गश्त करती हैं। वे एक सींग वाले गैंडे, हाथियों, बाघों और जंगली भैंसों की रक्षा करती हैं, जो इस जंगल में एक साथ रहते हैं।”
मुख्यमंत्री हिमंता ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काजीरंगा दौरे के दौरान महिला वन रक्षकों से मुलाकात की थी और उनके साहस को वास्तव में प्रेरणादायक बताया था। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री ने काजीरंगा में उनसे मुलाकात की और उनके साहस को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। वे साबित करती हैं कि हमारी प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के प्रयासों में महिलाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए।”
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब हमारी बेटियां हमारे जंगलों की रक्षा करती हैं, तो वे असल में असम की पहचान की ही रक्षा कर रही होती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि मां कात्यायनी हर ‘वन दुर्गा’ को शक्ति, सुरक्षा और जंगल में निर्भय रहने का आशीर्वाद दें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Raised questions : 'पंजाब की जनता को घोषणाएं नहीं, परिणाम चाहिए', भगवंत मान सरकार पर अमित शाह ने उठाए सवाल ?

Raised questions : ‘पंजाब की जनता को घोषणाएं नहीं, परिणाम चाहिए’, भगवंत मान सरकार पर अमित शाह ने उठाए सवाल ?

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पंजाब आज नशे, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *