Submitted a memorandum : बस्ती के केनौना गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, निषाद पार्टी ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन ?

Submitted a memorandum : बस्ती के केनौना गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, निषाद पार्टी ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
Submitted a memorandum : बस्ती के केनौना गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, निषाद पार्टी ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

बस्ती में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी? बार-बार शिकायत, ज्ञापन और खबरों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार! छावनी थाना क्षेत्र के केनौना गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग तेज, निषाद पार्टी ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन; अब तक कार्रवाई न होने पर उठ रहे गंभीर सवाल

बस्ती। जनपद के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत केनौना चौकी के केनौना गांव में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री का मामला लगातार सुर्खियों में रहने के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस समस्या को लेकर पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मामला उठाया जा चुका है, वहां से जवाब भी मिलने की बात सामने आई है और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद यदि अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, तो यह पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मंगलवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल (निषाद पार्टी) के जिलाध्यक्ष संगठन संदीप कुमार निषाद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर केनौना गांव में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संगठन संदीप कुमार निषाद का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से गांव का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य और विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर डाल रही है। ग्रामीणों को कथित तौर पर शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले लोगों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इस प्रकरण को लेकर पहले भी समाचार प्रकाशित हुए हैं, सोशल मीडिया पर शिकायत की गई है और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है, तो अब तक जांच और कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? क्या जिम्मेदार विभागों ने मौके पर जांच कराई है? यदि जांच हुई है, तो उसकी रिपोर्ट क्या है और दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध क्या कदम उठाए गए हैं? इन सवालों का जवाब संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए।

Submitted a memorandum : बस्ती के केनौना गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, निषाद पार्टी ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
Submitted a memorandum : बस्ती के केनौना गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, निषाद पार्टी ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

अब केवल आश्वासन नहीं, धरातल पर कार्रवाई की जरूरत

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जांच करानी चाहिए। यदि अवैध शराब की बिक्री की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए और भविष्य में अवैध बिक्री दोबारा शुरू न हो।

यह मामला केवल अवैध शराब की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और कानून-व्यवस्था से भी जुड़ा है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे। यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई लंबित है, तो इसके कारणों की भी समीक्षा होनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के दौरान रामवृक्ष निषाद, अभिषेक मिश्र, बब्लू राना, कैफिलवरा, प्रवीन चौधरी, संतोष निषाद, सुखदेव निषाद, जगराम निषाद, मनीषा निषाद, रानी निषाद, बाबूराम निषाद, अभयदेव बलराम निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अब देखना यह है कि केनौना गांव में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री के मामले में प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है और ग्रामीणों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करता है। बार-बार शिकायतों और ज्ञापनों के बाद अब संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, स्पष्ट जवाब और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

अभिषेक मिश्रा
रिपोर्टर क्राइम बस्ती
मौ09648872853

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Special Portal : गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल ?

Special Portal : गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल ?

चंडीगढ़। हरियाणा और गुजरात के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *