District Road Safety : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ?

District Road Safety : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
District Road Safety : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

स्कूल बसों एवं अन्य यात्री बसों की फिटनेस की कराई जाए विशेष जांच… 15 नवम्बर तक जनपद के समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच पूर्ण कराते प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश… कोहरे के दृष्टिगत सड़क की पट्टियों एवं रोड मार्किंग का नवीनीकरण, सड़क संकेतकों एवं रिफ्लेक्टर का अनुरक्षण एवं नवीनीकरण कराने के निर्देश प्रमुख मार्गों, एक्सप्रेसवे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कटों को कराएं शत-प्रतिशत बंद… अनाधिकृत व्यावसायिक होर्डिंग्स एवं बिना अनुमति संचालित ढाबों के विरुद्ध हो शत-प्रतिशत कार्रवाई व्यापक स्तर पर चलाया जाए सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूल बसों एवं अन्य यात्री बसों की फिटनेस की विशेष जांच कराई जाए। साथ ही, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले रिक्शा एवं अन्य स्कूली वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15 नवम्बर तक जनपद के समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच पूर्ण कराते हुए इस आशय का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जनपद में संचालित ओवरलोडिंग वाहनों तथा गन्ना एवं लकड़ी से लदी ओवरलोड ट्रॉलियों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़क सुरक्षा सुदृढ़ हो एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। आगामी शीतकाल के दौरान संभावित शीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत सड़क की पट्टियों एवं रोड मार्किंग का नवीनीकरण, सड़क संकेतकों एवं रिफ्लेक्टर का अनुरक्षण एवं नवीनीकरण तथा आवश्यकतानुसार नवीन संकेतक स्थापित कराए जाएँ। साथ ही, एक्सप्रेसवे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेट्रोलिंग एवं रेस्क्यू वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

District Road Safety : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
District Road Safety : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट के संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सुझावों के अनुरूप समस्त सुरक्षात्मक कार्य आगामी 07 कार्यदिवस के भीतर पूर्ण कराए जाने हेतु उपशा के बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देशित किया। साथ ही निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण होने के उपरान्त उपशा द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन जनपदीय समिति द्वारा कराने की बात कही। जनपद के समस्त प्रमुख मार्गों, एक्सप्रेसवे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर विद्यमान अवैध कटों को शत-प्रतिशत बंद कराए जाने तथा सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, अनाधिकृत व्यावसायिक होर्डिंग्स एवं बिना अनुमति संचालित ढाबों के विरुद्ध शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बिना एन०ओ०सी० एवं निर्धारित सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में पुलिस विभाग एवं एन०एच०ए०आई० को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी को व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए, जिससे वाहन चालकों, आमजन एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। विद्यालयों में भी नियमित रूप से सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराई जाएँ। राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता कर उनका जीवन बचाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किए जाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस योजना के प्रति जागरूक हो सकें।

सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने तथा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसपी यातायात शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री धर्मेन्द्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन परिवहन विभाग, नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन ?

देवमई के ‘शिवधाम पॉली क्लीनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के आरोप! वायरल वीडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *