A Call to Gather : कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई, दिल्ली महारैली में जुटने का आह्वान ?

A Call to Gather : कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई, दिल्ली महारैली में जुटने का आह्वान
A Call to Gather : कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई, दिल्ली महारैली में जुटने का आह्वान

कांग्रेसियों ने बनाई देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन. कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली चलो महारैली में जुटने का जिला कॉर्डिनेटर नरेंद्र भारद्वाज ने किया आह्वान.

हापुड़।

आज दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस जनों द्वारा बनाई गई। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस दौरान लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी उनकी जयंती पर कांग्रेस जनों ने याद कर उनके चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पधारे वोट बचाओ रैली के कॉर्डिनेटर नरेंद्र भारद्वाज का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह और पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने पटका व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की इकलौती महिला प्रधानमंत्री रही।
– इन्हें देश में “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इंदिरा गांधी ही देश में एकमात्र ऐसी प्रधानमंत्री रही हैं जिन्होंने भारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश का निर्माण कराया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण उनके कार्यकाल में हुआ और पोखरण में 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया।

A Call to Gather : कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई, दिल्ली महारैली में जुटने का आह्वान
A Call to Gather : कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई, दिल्ली महारैली में जुटने का आह्वान
वोट बचाओ महारैली के कॉर्डिनेटर नरेंद्र भारद्वाज ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि

सरदार पटेल ने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी। स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में भी उन्होंने कार्य किया था।
कांग्रेस जनों ने “इंदिरा गांधी अमर रहे”, “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे” के नारे लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया। वोट बचाओ महारैली के कोऑर्डिनेटर नरेंद्र भारद्वाज ने 1 नवंबर को दिल्ली चलो महारैली के लिए जनपद हापुड़ के कांग्रेस जनों से आह्वान किया हैं।
ये लोग उपस्थित रहे:-
पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, SC St प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, गौरव गर्ग, सभासद व जिला महासचिव विकास दयाल, ऋषिपाल आर्य, शहजाद मेवाती, सीताराम, वाई के शर्मा, रामलाल आर्य,
सुबोध शास्त्री, निसार पठान, आई सी शर्मा, सुखबीर गौड़, यशपाल ढीलोर, सुखपाल गौतम, रघुबीर सिंह, अर्जुन कश्यप, सी एल शर्मा, विपिन कुमार, सविता गौतम, कृपाल सिंह, डॉक्टर पदम साहनी, डालचंद सिंह, मोहित शर्मा, कुसुमलता, शिवम कुमार, संजय छाबड़ा, पुनीत शर्मा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन ?

देवमई के ‘शिवधाम पॉली क्लीनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के आरोप! वायरल वीडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *