
ट्रैक्टर-ट्रॉली के लोहे के गुल्ले से सिर पर किया था वार, घायल राजू को मोटरसाइकिल पर ले जाकर दूसरे स्थान पर फेंका; पुलिस ने आला-ए-कत्ल और बाइक की बरामद सहारनपुर सरसावा थाना क्षेत्र में हुई राजू कश्यप की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित सगे भाई हैं और चिलकाना थाना क्षेत्र के चौरी मंडी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली का लोहे का गुल्ला, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मृतक के कपड़े और पर्स बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद एक आरोपित ने राजू के सिर पर लोहे के गुल्ले से वार किया था। इसके बाद अपने भाई को बुलाकर घायल राजू को मोटरसाइकिल से दूसरे स्थान पर ले जाकर फेंक दिया था।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को संजय कुमार पुत्र रामलाल निवासी चौरी मंडी, थाना चिलकाना ने थाना सरसावा में तहरीर देकर अपने भाई राजू की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 367/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने शुरू की।
विवेचना के दौरान वादी और गवाहों के बयान तथा एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर शुभम उर्फ बॉबी और उसके भाई रजत निवासी चौरी मंडी के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद मुकदमे में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
घेर के पीछे जंगल में बुलाकर किया हमला
पुलिस पूछताछ के अनुसार, शुभम उर्फ बॉबी ने बताया कि नौ नवंबर की शाम उसने राजू कश्यप को फोन कर अपने घेर के पीछे जंगल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान शुभम ने अपने पास रखे ट्रैक्टर-ट्रॉली के लोहे के गुल्ले से राजू के सिर पर वार कर दिया। हमले में राजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बाद शुभम ने अपने भाई रजत को फोन कर मौके पर बुलाया। कुछ देर बाद रजत मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा। दोनों ने राजू के पास जाकर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से घायल राजू को वहां से हटाने की योजना बनाई।

मोटरसाइकिल पर ले जाकर दूसरे स्थान पर फेंका
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित घायल राजू को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर हैदरपुर से भिक्कनपुर जाने वाले रास्ते पर बंधे के पास ले गए और वहां फेंक दिया। इसके बाद शुभम ने घटना में इस्तेमाल लोहे का गुल्ला, राजू का पर्स और अपने खून से सने कपड़े बिन्नाखेड़ी के पास तालाब किनारे झाड़ियों में छिपा दिए। वहीं राजू का मोबाइल फोन तोड़कर तालाब के गहरे पानी में फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए।
सरसावा टोल प्लाजा से दबोचे गए दोनों भाई
एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। गुरुवार 12 नवंबर को थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देहरादून-अंबाला हाईवे स्थित सरसावा टोल प्लाजा से दोनों आरोपितों शुभम उर्फ बॉबी और रजत को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया।
ये सामान हुआ बरामद
* ट्रैक्टर-ट्रॉली का लोहे का गुल्ला (आला-ए-कत्ल)।
* मृतक के कपड़े।
* मृतक का पर्स और ड्राइविंग लाइसेंस।
* घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल मोहित तोमर और कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे।
एसपी देहात ने दी घटना की जानकारी
हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल और मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं