Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन ?

Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन
Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन

फतेहपुर, 18 नवंबर।

  • जनपद में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। हालांकि, प्रशासनिक सख्ती के इन दावों के बीच असोथर थाना क्षेत्र की तस्वीर अलग ही सवाल खड़े कर रही है। यहां लगातार मौरम लदे ओवरलोड वाहनों का परिवहन जारी रहने की बात सामने आ रही है। जबकि पिछले माह से ही ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये थे।
  • ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर निर्देशों के बावजूद इन वाहनों पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है? हालांकि बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पिछले माह खनिज, राजस्व, परिवहन और राज्य कर विभाग द्वारा अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर किसी भी दशा में अंकुश लगाया जाए। इसके लिए केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए।
Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन
Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन

डीएम और एसपी ने कहा कि

  • अवैध परिवहन रोकने के लिए जरूरत के अनुसार संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर चेक पोस्ट स्थापित की जाएं। चेक पोस्ट ऐसे स्थानों पर बनाई जाएं, जहां वाहनों की जांच के दौरान यातायात बाधित न हो। तहसील स्तर पर गठित टीमें लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई करें और अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट भी नियमित रूप से प्रस्तुत करें। वहीं लोगों के बीच चर्चा है कि प्रशासन की बैठक में भले ही अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश दिए गए हों, लेकिन असोथर थाना क्षेत्र में मौरम लदे ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन की शिकायतें मिलते रहने के बावजूद कार्रवाई न होने से इन निर्देशों के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक हैं। ऐसे में यदि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिवहन जारी है तो जिम्मेदार विभागों की निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई की वास्तविक स्थिति की जांच व समीक्षा जरूरी है।
  • लोगों का कहना है कि आखिर टास्क फोर्स के निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर कब दिखाई देगा? क्या असोथर क्षेत्र में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी? हालांकि अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार भी प्रशासन की यह सख्ती केवल बैठकों और निर्देशों तक सीमित रहती है या असोथर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ओवरलोडिंग के खिलाफ ठोस कार्रवाई दिखाई देती है। वहीं बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, बिंदकी एवं खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खनन अधिकारी, एआरटीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Collective farming : किसान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों को दिया आधुनिक खेती का मंत्र, एफपीओ बनाकर सामूहिक खेती करने की दी सलाह

Collective farming : किसान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों को दिया आधुनिक खेती का मंत्र, एफपीओ बनाकर सामूहिक खेती करने की दी सलाह ?

नपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किसान दिवस का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *