Celebration and jubilation : अरिहंत क्रिकेट क्लब का सपरिवार दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न ?

आतिशबाजी और मनोरंजक गतिविधियों के बीच आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर हुई चर्चा भीलवाड़ा।

अरिहंत क्रिकेट क्लब की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सपरिवार दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के सभी सदस्यों ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपावली पर्व की खुशियां आपस में साझा कीं। क्लब प्रवक्ता राकेश बाबेल ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह का आयोजन ईरास स्थित मोनिशा फार्म हाउस में किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। वहीं, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच दीपावली पर्व की खुशियां मनाई गईं।

Celebration and jubilation : अरिहंत क्रिकेट क्लब का सपरिवार दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न ?
Celebration and jubilation : अरिहंत क्रिकेट क्लब का सपरिवार दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न ?

पारिवारिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप, आत्मीयता और सौहार्द के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान किया।
समारोह के दौरान सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श करते हुए क्लब की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी सदस्यों ने क्लब की एकजुटता, सक्रियता और पारिवारिक सहभागिता को निरंतर बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मोनिशा फार्म हाउस में ही रात्रि विश्राम किया। अगले दिन भी आपसी मेल-मिलाप और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच इस यादगार आयोजन का समापन हुआ।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Risk : एसएंडपी ग्लोबल ने भारत की विकास दर को 7 प्रतिशत पर बरकरार रखा, महंगाई को बताया जोखिम ?

Risk : एसएंडपी ग्लोबल ने भारत की विकास दर को 7 प्रतिशत पर बरकरार रखा, महंगाई को बताया जोखिम ?

नई दिल्ली । एसएंडपी ग्लोबल ने सोमवार को कहा कि भारत की विकास दर वित्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *