Inspection Campaign : बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध जनपद मेरठ में सघन निरीक्षण अभियान ?

Inspection Campaign : बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध जनपद मेरठ में सघन निरीक्षण अभियान
Inspection Campaign : बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध जनपद मेरठ में सघन निरीक्षण अभियान

मेरठ, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026।

शासन, श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी महोदय, मेरठ तथा उप श्रमायुक्त महोदय, मेरठ के निर्देशों के क्रम में जनपद मेरठ में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध निरंतर सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में श्रम विभाग व जनहित फाउंडेशन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मेरठ के विभिन्न स्थानों यथा बॉम्बे बाजार आबूलेन, गढ रोड मेरठ स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम, श्री मिथिलेश सिन्हा, श्री सुनील कुमार और जनहित फाउंडेशन समन्वयक श्री अजय कुमार उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान 06 प्रतिष्ठानों में कुल 06 किशोर श्रमिकों को कार्यरत पाया/चिह्नित किया गया। उक्त प्रकरणों में संबंधित सेवायोजकों/प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 तथा अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Inspection Campaign : बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध जनपद मेरठ में सघन निरीक्षण अभियान
Inspection Campaign : बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध जनपद मेरठ में सघन निरीक्षण अभियान

श्रम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि

बाल श्रम के विरुद्ध शासन एवं सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप जनपद में अभियान निरंतर जारी रहेगा। बाल एवं किशोर श्रमिकों को नियोजित करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार निरीक्षण, चिन्हांकन, विधिक कार्यवाही तथा आवश्यकतानुसार पुनर्वास संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

श्रम विभाग द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों एवं सेवायोजकों से अपील की गई है कि वे किसी भी बालक अथवा किशोर को विधि-विरुद्ध रूप से कार्य पर नियोजित न करें तथा बाल श्रम उन्मूलन में विभाग का सहयोग करें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Apologized : शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी ?

Apologized : शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी ?

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने न्यायपालिका के खिलाफ अपनी टिप्पणियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *