PM Modi’s attack : ‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला ?

PM Modi's attack : 'युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है', कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला ?
PM Modi’s attack : ‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला ?

नई दिल्ली ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के ‘आर्टिकल 356’ का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नाम करीब सौ बार आर्टिकल 356 थोपने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने इस मामले में अर्धशतक भी लगाया है। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख में कांग्रेस के कार्यकाल में संविधान के उल्लंघन का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतिहास में ऐसे अवसर भी आए, जब उन्हीं लोगों ने संविधान को कमजोर करने का रास्ता चुना, जिन पर इसकी रक्षा का दायित्व था। कांग्रेस का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, “विडंबना देखिए कि ये वही लोग हैं, जिन्हें पांच दशकों तक देश की बागडोर संभालने का अवसर मिला।”
  • पीएम मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन पर बात की। उन्होंने कहा कि पहले संविधान संशोधन के 75 साल पूरे हो चुके हैं। उस समय देश में एक ऐसी सरकार थी, जिसे जनता ने चुनकर नहीं भेजा था। उस सरकार ने अंतरिम संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल करके नागरिकों की मौलिक आजादी छीनी थी।
    उन्होंने कहा कि यह संशोधन देश के पहले आम चुनाव से कुछ ही महीने पहले किया गया था। इससे साफ है कि इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना और लोगों के विरोध की आवाज को दबाना था।
PM Modi's attack : 'युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है', कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला ?
PM Modi’s attack : ‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला ?

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में आपातकाल के दौरान किए गए

  • 42वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संविधान संशोधन के भी 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्ति को सीमित किया और देश की संस्थाओं के बीच शक्तियों के संतुलन को बुनियादी रूप से बदल दिया।
    इस दौरान, पीएम मोदी ने देश के युवाओं से 38वें और 39वें संविधान संशोधनों का अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे वे समझ सकेंगे कि सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच रखने वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है।
    उन्होंने आगे कहा, “चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए बार-बार आर्टिकल 356 का दुरुपयोग भी हमारे इतिहास का एक चिंताजनक अध्याय है। एक राजनीतिक दल के नाम करीब सौ बार आर्टिकल 356 थोपने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • एक पूर्व प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) ने तो इस मामले में अर्धशतक भी लगाया है।”
    अपने एक दशक के कार्यकाल की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में हमने नागरिकों के कर्तव्यों पर विशेष बल दिया है। हमारी सभ्यता में समाज के हर व्यक्ति को उसकी भूमिका से जुड़े कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से लेकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण तक, अनेक जन आंदोलनों में हमें कर्तव्य की इसी भावना के दर्शन हुए हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Indian Cricketers : 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ?

Indian Cricketers : ‘यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया’, सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ?

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *