ADG Bareilly : यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रमित शर्मा को लखनऊ, प्रवीण कुमार एडीजी बरेली ?

ADG Bareilly : यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रमित शर्मा को लखनऊ, प्रवीण कुमार एडीजी बरेली
ADG Bareilly : यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रमित शर्मा को लखनऊ, प्रवीण कुमार एडीजी बरेली

लखनऊ/ बरेली।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त बदल दिए गए हैं। वहीं, बरेली और लखनऊ जोन के एडीजी की अदला-बदली की गई है। मुरादाबाद और अयोध्या के पुलिस कप्तानों के साथ चार पुलिस परिक्षेत्रों के डीआईजी भी बदले गए हैं। इसके अलावा पीएसी, अभिसूचना, आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रमित शर्मा एडीजी जोन लखनऊ, प्रवीण कुमार संभालेंगे बरेली जोन

वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा को अब लखनऊ जोन की कमान सौंपी गई है। उनके स्थान पर वर्ष 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का नया एडीजी बनाया गया है। प्रवीण कुमार अब तक लखनऊ जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, बरेली की आठवीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आकाश तोमर को मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

बरेली के मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की कमान, किरण एस पहुंचे वाराणसी

मूल रूप से बरेली के रहने वाले वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज भेजा गया है। वह अब प्रयागराज के पुलिस आयुक्त होंगे। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोडिया को लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद, रविन्दर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी

शासन ने गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्तों की भी अदला-बदली कर दी है। वर्ष 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है। उनके स्थान पर वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविन्दर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रविन्दर गौड़ अब तक गाजियाबाद की कमान संभाल रहे थे।

ADG Bareilly : यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रमित शर्मा को लखनऊ, प्रवीण कुमार एडीजी बरेली
ADG Bareilly : यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रमित शर्मा को लखनऊ, प्रवीण कुमार एडीजी बरेली

मुरादाबाद और अयोध्या के कप्तान बदले, गौरव ग्रोवर को नई जिम्मेदारी

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने दोनों महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तानों की अदला-बदली की है।

प्रभाकर चौधरी को लखनऊ की कमान, चार परिक्षेत्रों में फेरबदल

अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा, जबकि आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय को अलीगढ़ भेजा गया है। लखनऊ में तकनीकी सेवाओं के पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है।

पीएसी में भी बड़ा बदलाव, कई वाहिनियों के सेनानायक बदले

शासन ने पीएसी में तैनात कई आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मुरादाबाद की 23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार प्रथम को आर्थिक अपराध शाखा, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आगरा की 15वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक नरेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर भेजा गया है।

वाराणसी की 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोण्डा की 30वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय और प्रयागराज की 42वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव को अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसके अलावा आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, गोरखपुर और झांसी की 33वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट में भी फेरबदल, सुनीति पहुंचीं डीजीपी मुख्यालय

गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कानपुर नगर के पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज, जबकि प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को आगरा की 15वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

तीन आईपीएस अधिकारियों के पुराने तबादले निरस्त, नए आदेश जारी

शासन ने वर्ष 2020 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश भी निरस्त कर दिए हैं। पुनीत द्विवेदी का लखनऊ के लिए जारी तबादला आदेश निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वाराणसी में तैनात नीतू का गौतमबुद्धनगर के लिए हुआ स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें लखनऊ भेजा गया है। वहीं, अमित कुमावत का गाजियाबाद के लिए जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Epic win : पंकज आडवाणी की ऐतिहासिक जीत से भारत को मिली क्रूसिबल कप 2027 की मेजबानी ?

Epic win : पंकज आडवाणी की ऐतिहासिक जीत से भारत को मिली क्रूसिबल कप 2027 की मेजबानी ?

नई दिल्ली । पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *