
भीलवाड़ा।
- संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, भीलवाड़ा की ओर से गुरुवार को रेलवे स्टेशन स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, नगर निगम मेयर जसवंत कंवर, उपमेयर राधेश्याम सोमानी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
- इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान केवल देश के संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देकर देश को एक ऐसी व्यवस्था प्रदान की, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं।

संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ उसके मूल आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान की भावना, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सभी से संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर कैलाश पटेल, दयाराम दिव्या, प्यार खटीक, दीपक खटीक, संदीप पायक, सुनील बेरवा, भैरूलाल सालवी रमेश कोहली ,प्रकाश मेहरा,राजकुमार आचलिया,कल्पेश चौधरी गोपाल तेली, भूपेंद्र सिंह बलिया, मुकेश सोनी, मंजू पालीवाल ,पुनीत प्रताप सिंह थानसेन चंदेल ,भरत राजावत दयाराम दिव्या सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा के जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं