
हापुड़ शहर के मोहल्ला शंभूपुरा में आज
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसी बीच लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
- बैठक में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और उत्तर प्रदेश की जनता ने अब मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है।

राकेश त्यागी ने कहा कि
- आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा को करारी शिकस्त देगी। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और हर बूथ पर मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अपने वोटो और संविधान को बचाने के लिए 26 नवंबर को कांग्रेस लखनऊ में “संविधान रक्षा मार्च” निकालने जा रही हैं। उन्होंने इस मार्च में पहुंचने के लिए लोगों से अपील की।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को भीमराव अंबेडकर का चित्र सम्मान चिन्ह के रूप में भेंट की। - इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महासचिव व सभासद विकास दयाल, सुशांत सिंह, रामू चौधरी, गोपाल भारती, दीपक कुमार, महबूब अली, विनोद, रोहित जाटव, नवीन, दिनेश, फतेह सिंह, विकास, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, विक्की, धर्मराज , सोनू, पुनीत, विशाल, नरेश, अर्जुन, कुणाल, बाला, पिंकी, सुमित, अमित, क्रांति, जैक्विन, ललित, रीनू, पूनम, रजनी, सुमित्रा, अनिल, रश्मि, सन्नी, पवन, सीमा, तरुण, टीटू, हर्षित, सतीश, विनोद, संदीप, जय आजाद, पंकज, अजीत कुमार, सलेख, मिंटू, बाबूराम, मोहनलाल, रामू, ध्रुव, कलवा, सतीश, कुणाल, हर्ष, पंकज, बंटी, पंकज, मनीष,योगेश बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं