A written letter : SMS हॉस्पिटल के 38 कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी : मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जयपुर।
- राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के आधे से अधिक मंत्रालयिक कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगाए जाने से प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। अस्पताल में तैनात कुल 65 कर्मचारियों में से 38 (लगभग 58%) की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है, जिससे मरीजों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।
- नगर निगम के आदर्श नगर जोन उपायुक्त द्वारा 13 अप्रैल को जारी आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़ा विरोध जताया है। अस्पताल अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यदि ये कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहे, तो अस्पताल का दैनिक कामकाज ठप हो सकता है। सरकारी योजनाएं : RGHS, मां योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और निरोगी राजस्थान जैसी योजनाओं का संचालन।

प्रशासनिक कार्य :
- मेडिकल बोर्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना और वीवीआईपी (VVIP) प्रोटोकॉल।
विधिक कार्य : कोर्ट के आदेशों के तहत होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण और फाइलों का निस्तारण।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर ने जयपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर इन सभी 38 कर्मचारियों की ड्यूटी तुरंत निरस्त करने की सिफारिश की है। पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि भविष्य में इन कर्मचारियों को चुनाव या जनगणना जैसे गैर-चिकित्सीय कार्यों से मुक्त रखा जाए। - उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन मुख्य सचिव ने स्पष्ट आदेश जारी किए थे कि अस्पतालों के लेखा, मंत्रालयिक और आईटी स्टाफ को चुनावी और जनगणना कार्यों से दूर रखा जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इन नियमों की अनदेखी कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता