Abhijeet Dipke : सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके ?

Abhijeet Dipke : सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके

Abhijeet Dipke : सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके
Abhijeet Dipke : सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है। अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्वों को दिल्ली के अन्य इलाकों में उपद्रव फैलाने के लिए भेजा गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सीजेपी से जुड़े नहीं हैं और उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे केवल जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ही शामिल हों और किसी भी तरह की अफवाह या भड़कावे में न आएं।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी नई दिल्ली क्षेत्र में हुई एक घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। पुलिस के अनुसार, करीब 8 बजे युवकों का एक समूह बैरिकेड्स के पास पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस बल पर पथराव किया।

Abhijeet Dipke : सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके
Abhijeet Dipke : सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके

इस दौरान कुछ बैरिकेड्स भी गिरा दिए गए।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दूरी बनाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके कुछ देर बाद समूह वहां से चला गया और स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी बल प्रयोग नहीं किया गया और कुछ ही मिनटों में हालात पूरी तरह शांत हो गए।
बता दें कि मंगलवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला और फिर प्रधानमंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत कर धरना समाप्त कराने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेताओं को वहां से हटा दिया।
दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले गई और धरना समाप्त कराया। देर रात इन सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

SP honored them : उपनिरीक्षक पद पर चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों का एसपी ने किया सम्मान

SP honored them : उपनिरीक्षक पद पर चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों का एसपी ने किया सम्मान ?

SP honored them : उपनिरीक्षक पद पर चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों का एसपी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *