Attack on Pakistan : हमारे सारे पड़ोसी ठीक,बस एक ही परेशान करने वाला जर्मनी से राजनाथ सिंह ने बोला पाकिस्तान पर हमला

नई दिल्ली/जर्मनी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पड़ोसी ठीक हैं, सिर्फ एक गड़बड़ है. पहलगाम हमले की पहली बरसी के दिन सिंह ने कहा कि ऑपरेश सिंदूर में जो कमाल हुआ वो बताने की जरूरत नहीं है। हमारी मिलिट्री पावर मजबूत हुई है. भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। किसी पड़ोसी ने छेड़खानी करने की कोशिश की तो उसे छोड़ेंगे नहीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा “ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने जो किया है, वह आपको बताने की ज़रूरत नहीं है… हमारी मिलिट्री पावर भी पहले से ज़्यादा मज़बूत हुई है… भारत ने अपनी तरफ से दुनिया के किसी भी देश पर कभी हमला नहीं किया… लेकिन अगर कोई पड़ोसी परेशानी खड़ी करने की कोशिश करता है, हमारे सभी पड़ोसी ठीक हैं, बस एक ही परेशानी वाला है।

भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में बोलते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जब दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं, भारत की अर्थव्यवस्था आज लगभग 7% की विकास दर से आगे बढ़ रही है… भारत शिक्षा, कौशल, अनुसंधान और नवाचार में अभूतपूर्व पैमाने पर काम कर रहा है। अब, अगर मैं उपलब्धियों पर चर्चा करना शुरू करता हूं, तो यह एक लंबी सूची है… आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है… आज, दुनिया का हर 10वां यूनिकॉर्न भारतीय है… भारत तीसरा सबसे बड़ा AI इकोसिस्टम है।
राजनाथ सिंह ने कहा “पिछले कुछ वर्षों में, हमने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता देखी है। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए… हमारे देश ने करीब 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किए हैं, जो भारत के ट्रेड इतिहास में एक मील का पत्थर है… इससे हमारे मैन्युफैक्चरर्स और प्रोड्यूसर्स को अपने प्रोडक्ट्स कई मार्केट में बेचने की सुविधा मिलती है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता