The veterans congratulated : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, दिग्गजों ने दी बधाई ?

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, दिग्गजों ने दी बधाई

The veterans congratulated : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, दिग्गजों ने दी बधाई ?
The veterans congratulated : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, दिग्गजों ने दी बधाई ?
  • लखनऊ। लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी(सपा) से सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस सगाई समारोह में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
  • सगाई समारोह से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तस्वीर भी सामने आई है। इन तस्वीरों में प्रिया सरोज प्याजी रंग के लहंगे में दिखीं तो रिंकू सफेद रंग की शेरवानी पहने दिखे। सगाई की अंगूठी पहनाते वक्त सपा सांसद काफी भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। इस भावुक क्षण में रिंकू ने उन्हें संभाल लिया। दोनों की जोड़ी को हर ओर से बधाईयां मिल रही हैं। यह जोड़ी इसी साल 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। सगाई समारोह से कई वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि हम दोनों परिवारों को बधाई देने आए हैं। विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उन्हें बहुत-बहुत बधाई।” वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “मैं उन्हें बधाई देने आया हूं। वे खुश रहें, धन्य रहें, और उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहे।”बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इस जोड़ी को अद्भुत बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल हैं। दोनों का प्रदर्शन अपने-अपने फील्ड पर काफी शानदार चल रहा है। एक क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ की यह शादी काफी अच्छी रहेगी। दोनों की यह जोड़ी काफी सफल रहेगी। रिंकू सिंह बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं प्रिया सरोज भी शानदार सांसद हैं।”क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ खेल चुके वसीम मिर्जा ने इसे खुशी का क्षण बताया।

    पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी सगाई समारोह में दिखे। उन्होंने कहा, “दोनों को बहुत-बहुत बधाई। उनका जीवन खुशियों से भरा रहे।”

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Multi-storey building : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़! क्या नियमों को ताक पर रखकर खड़ी हो रहीं बहुमंजिला इमारतें ?

Multi-storey building : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़! क्या नियमों को ताक पर रखकर खड़ी हो रहीं बहुमंजिला इमारतें ?

*आवासीय नक्शों की आड़ में कमर्शियल अस्पताल और व्यावसायिक भवन बनाने के आरोप; अम्बाला रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *