बरेली,
- बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. के अनुसार, रहपुरा जागीर, रसूला चौधरी और भिटौरा नौगवां जैसे क्षेत्रों में करीब 125 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक विकास किया जाएगा। योजना की सबसे खास बात इसकी प्रतिस्पर्धी दरें हैं, जो उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रही हैं। पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित आवासीय भूखंड की कीमत 24 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है, वहीं इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्यमियों को मात्र 17 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हाल ही में तीन कंसल्टेंट ने ले-आउट और डीपीआर को लेकर प्रेजेंटेशन दिया है। इसमें बाहरी विकास के लिए 260 करोड़ और आंतरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 215 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Bareilly : में उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु आवासीय दरों से कम कीमत पर जमीन मिलेगी
स्मार्ट सिटी से कम नहीं होगी यह टाउनशिप
- बीडीए का दावा कि सुविधाओं के मामले में यह टाउनशिप किसी स्मार्ट सिटी से कम नहीं होगी। यहां उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एसटीपी, ई-चार्जिंग स्टेशन, भूमिगत विद्युतीकरण और सीयूजीएल गैस लाइन नेटवर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा परिसर में ही बैंक, पोस्ट ऑफिस, फायर स्टेशन, मेडिकल सुविधा और श्रमिकों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी होगी।
- इंडस्ट्रियल टाउनशिप में होंगे पांच श्रेणी के भूखंड
इंडस्ट्रियल टाउनशिप में 750 वर्ग मीटर के 43, एक हजार वर्गमीटर के 36, दो हजार वर्ग मीटर के 10, पांच हजार वर्ग मीटर और दस हजार वर्ग मीटर के दो-दो भूखंड उपलब्ध होंगे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता