Brahmin conference : गाजियाबाद मे हुआ अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के तत्वाधान मे ब्राह्मण सम्मेलन ?

- गाजियाबाद मे हुआ अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के तत्वाधान मे ब्राह्मण सम्मेलनअखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन का ब्राह्मण सम्मेलन आज आफिसर सिटी 2 राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पंडित विमल शर्मा जी ने की, सम्मेलन मे मुख्य अतिथि पंडित बिजेंद्र शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय ब्राह्मण महा रा सभा रहे। कार्यकम का संचालन पंडित श्रवण शर्मा संगठन के प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने किया। सम्मेलन का आयोजन पंडित राजेन्द्र प्रसाद तिवारी जिला महासचिव गाजियाबाद, व पंडित दिनेश शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष मुरादाबाद क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पमाला पहना, पुष्प अर्पित कर किया गया।

- सम्मेलन में पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्य, नीतियों, संकल्प आदि के बारे में बताते हुए संगठन की एकता और महत्व के विषय में बताया। और संगठन को मजबूत शक्तिशाली विस्तारित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सम्मेलन मे एक दर्जन नए सदस्य बनाए गए, और पद वितरित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । सम्मेलन मे प्रयागराज मे संपन्न हुए महाकुंभ के विषय में कुछ पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कुछ ने कुंभ की महत्ता बताई तो कुछ ने व्यवस्था संबंधी अनुभव बताए और भविष्य के लिए सुझाव सुझाए। सम्मेलन मे संगठन के विषय मे बताया गया कि वर्तमान में यह संगठन ब्राह्मणों का सबसे विशाल और सक्रिय संगठन है, जो अपनी पहुंच शासन प्रशासन मे हर स्तर प्रभावी ढंग से रखता है। ब्राह्मण समाज में जहां भी जब भी कोई पीड़ित हो और उसको मदद की आवश्यकता है, तो संगठन के पदाधिकारी, सदस्य जल्दी से जल्दी उसे हरसंभव मदद प्रत्येक स्तर पर उपलब्ध कराते हैं। संगठन के सभी कार्यकर्ता ब्राह्मण समाज के समर्पित कार्यकर्ता हैं जमीनी तौर पर समाज से जुडे हैं।

- सम्मेलन में जिला अध्यक्ष पंडित महेश शर्मा गाजियाबाद, श्रीमति ज्योति शर्मा महिला जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा, मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शर्मा , पश्चिम प्रदेश सचिव अनुज शर्मा ढाना, विधानसभा अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर पंडित आशुतोष शर्मा, गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हापुड महिला प्रकोष्ठ श्रीमती कुमुद शर्मा, नगर महासचिव हापुड श्रीमती ओमवती शर्मा, परशुराम सेना पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर शर्मा, जिला महासचिव महेश शर्मा हापुड़, जिला सचिव श्री भगवान शर्मा हापुड़, गाजियाबाद जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ प्रीति शर्मा जी, जिला मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बबीता शर्मा जी,नगर अध्यक्ष गाजियाबाद मुकेश कौशिक जी, नगर सचिव मेरठ मनोज पांडे जी, नगर सचिव सुकेश शर्मा जी, नगर प्रभारी अंकित शर्मा जी मेरठ,पूर्व पश्चिम प्रदेश संजीव शर्मा जी ब्रजघाट प्रभारी पंडित सुशील शर्मा जी, अमित शर्मा जी हापुड, नगर महामंत्री मोदीनगर राजकुमार शर्मा जी, शामली जिला अध्यक्ष विकास शर्मा जी, ब्लाक अध्यक्ष बागपत शेखर भारद्वाज, जिलाउपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर सुरेश चंद शर्मा जी, जिलाउपाध्यक्ष हापुड़ संजय शास्त्री जी, पंडित महेश शर्मा मानकचौक, विधानसभा उपाध्यक्ष हस्तिनापुर पंडित पवन शर्मा जनपद मेरठ, राहुल ढानादेवली, पंडित लोकेश शर्मा राजीव विहार हापुड़, पंडित देवेश शर्मा हापुड़, नगर अध्यक्ष हापुड़ परशुराम सेना पंडित विकास शर्मा, पंडित बिजेंद्र शर्मा सैदपुर गाजियाबाद, आदि उपस्थित रहे
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home