Business disclosure : पानीपत में डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक फैले नशे के कारोबार का खुलासा ?

Business disclosure : पानीपत में डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक फैले नशे के कारोबार का खुलासा

Business disclosure : पानीपत में डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक फैले नशे के कारोबार का खुलासा ?
Business disclosure : पानीपत में डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक फैले नशे के कारोबार का खुलासा ?
पानीपत. सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर एक बरेजा कार सवार तीन नशा तस्करों को 46 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र रामेश्वर निवासी सेक्टर 46 चंडीगढ़, हैप्पी पुत्र केसर सिंह व अजय पुत्र रमेश निवासी जीरकपुर मोहाली के रूप में हुई. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.50 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है. पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों से पुछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह हेरोइन दिल्ली से खरीद कर चंडीगढ व जीरकपुर में सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे थे. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रोहित व अजय को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, वहीं एक आरोपी हैप्पी को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास मौजूद थी. टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक चंडीगढ़ नंबर की बरेजा कार में सवार होकर दिल्ली की और से आ रहे हैं, जो पानीपत बस स्टेंड से होते हुए चंडीगढ़ की तरफ जाएंगे. कार सवार युवकों के पास मादक पदार्थ होने की संभावना हैं.

Business disclosure : पानीपत में डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक फैले नशे के कारोबार का खुलासा ?
Business disclosure : पानीपत में डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक फैले नशे के कारोबार का खुलासा ?

पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत देवीलाल पार्क के सामने जीटी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी. कुछ देर बाद सफेद रंग की चंडीगढ नंबर की एक बरेजा कार पानीपत बस स्टेंड की ओर से आती दिखाई दी. पुलिस टीम ने कार को नाका पर रुकवाकर कार में बैठे तीनों युवकों को काबू कर पुछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रोहित पुत्र रामेश्वर निवासी सेक्टर 46 चंडीगढ़, हैप्पी पुत्र केसर सिंह व अजय पुत्र रमेश निवासी जीरकपुर मोहाली के रूप में बताई.

दिल्ली से चंडीगढ व जीरकपुर में तस्करी
नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपी अजय की जेब से हेरोइन बरामद हुई. बरामद हेरोइन का वजन करने पर 46 ग्राम पाया गया. प्रारंभिक पुछताछ में तीनों आरोपियों से खुलासा हुआ वह हेरोइन को दिल्ली से कम दाम में खरीदकर चंडीगढ व जीरकपुर में तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे. आरोपियों को इसमें से कुछ अपने पीने के लिए प्रयोग करनी थी. बरामद हेरोइन व तस्करी में प्रयोग की जा रही बरेजा कार को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Arrangements coming soon : विधानसभा की बैठक में निजी कॉलेजों में आरक्षण की समीक्षा, अधिकारियों को व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश ?

Arrangements coming soon : विधानसभा की बैठक में निजी कॉलेजों में आरक्षण की समीक्षा, अधिकारियों को व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश ?

लखनऊ। विधानसभा लखनऊ के कक्ष संख्या 48 में 13 अगस्त 2026 को शाम 5:30 बजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *