By offering counsel/explanation : डेढ़ दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ा और इनमें से 12 को समझाइश देकर छोड़ा ?

By offering counsel/explanation : डेढ़ दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ा और इनमें से 12 को समझाइश देकर छोड़ा
By offering counsel/explanation : डेढ़ दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ा और इनमें से 12 को समझाइश देकर छोड़ा

उज्जैन।

बैकुंठ चतुर्दशी पर शहर में हुए हरिहर मिलन की सवारी में प्रतिबंध के बावजूद जमकर हिंगोट और पटाखे चले। दो लोग इसमें झुलसे हैं और डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा भी है। हर साल होने वाले हादसों को रोकने के लिए इस बार भी हिंगोट, पटाखे, राकेट चलाने पर प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके कुछ लोगों ने हिंगोट, पटाखे चलाने से गुरेज नहीं किया और दो लोग इसमें झुलस गए।

महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से भगवान महाकाल की सवार देर रात गोपाल मंदिर के लिये रवाना हुई थी, राजसी वैभव के साथ भगवान की सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी, बर्तन बाजार, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। यहां पंडितों ने हरिहर मिलन की विधि की, इसी दौरान मंदिर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ ने हिंगोट, पटाखे, अनार, चकरी, राकेट चलाने शुरू कर दिए। भीड़ में पटाखे चलने के कारण लोग इधर-उधर भागकर बचते नजर आए।

यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पटाखे चलाने वालों को पकड़ा। भीड़ में मौजूद युवकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने पटाखेबाजी व हंगामा करने वाले डेढ़ दर्जन युवकों को पकड़कर थाने पहुंचाया। हालांकि हरिहर मिलन देखने कोलकाता से आए एक दर्जन युवकों को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ भी दिया जबकि आयुष, प्रथम, राहुल, अर्जुन, हर्ष, दिव्य के पास पटाखे मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इधर, खाराकुआं थाना पुलिस ने भी पटाखे चलाने वाले इंदौर के दो युवकों को पकड़ा और थाने लाकर समझाइश दी और छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महाकालेश्वर की सवारी गोपाल मंदिर की ओर आने के दौरान भीड़ व पटाखों के बीच दो लोग घायल हुए, जनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सवारी के लौटने के दौरान गोपाल मंदिर से गुदरी बाजार तक लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। हालांकि सवारी में मौजूद भारी पुलिस फोर्स इसको रोक नहीं पाया और लोग आदेश का उल्लंघन करते नजर आए।

By offering counsel/explanation : डेढ़ दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ा और इनमें से 12 को समझाइश देकर छोड़ा
By offering counsel/explanation : डेढ़ दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ा और इनमें से 12 को समझाइश देकर छोड़ा

तीन लोगों के मोबाइल चोरी
अलग-अलग शहरों से हरिहर मिलन देखने आए तीन लोगों के बदमाशों ने मोबाइल चोरी कर लिए जिसकी शिकायत खाराकुआं थाने में दर्ज हुई। पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह निवासी कालापीपल, ललित मेहता निवासी इंदौर, शुभम निवासी कर्नाटक के पेंट की जेब से भीड़ में किसी ने मोबाइल चोरी कर लिए।

रात हर मिले थे हरि से, सुबह हरि मिले हर से भस्मारती में भगवान विष्णु का पूजन-अर्चन

उज्जैन। रविवार की आधी रात गोपाल मंदिर में भगवान शिव(हर) और भगवान विष्णु (हरि) का हरिहर मिलन हुआ तो सोमवार की सुबह महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। रविवार रात में जहां भगवान महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंची थी, वहीं सुबह बाबा महाकाल के दरबार में श्रीहरि विष्णु का पूजन हुआ। इस तरह वैकुंठ चतुर्दशी पर हर और हरि के मिलन की परंपरा का दोनों समय अलग-अलग स्वरूप में दर्शन हुआ।

रात में हरि से मिलने हर पहुंचे थे तो सुबह हरि स्वयं हर के दरबार में पूजित हुए। सोमवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में नियमित भस्मारती के दौरान वैकुंठ चतुर्दशी के विशेष अवसर पर भगवान विष्णु का पूजन और आरती की गई। ज्योतिषाचार्य पंडित आनंदशंकर व्यास ने बताया कि हरिहर मिलन के अवसर पर जिस तरह से महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंचती है उसी तरह कई वर्षों तक गोपाल मंदिर से भी भगवान विष्णु स्वरूप की सवारी महाकाल पहुंचती थी। भगवान शिव को विदा करने की यह परंपरा थी। कुछ वर्षों तक उनके निवास से भी गोपाल की सवारी महाकाल मंदिर तक ले जाई गई थी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Safety equipment : पीपा पुल से गंगा घाट और बाजारों तक डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, नावों में लाइफ जैकेट व सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश

Safety equipment : पीपा पुल से गंगा घाट और बाजारों तक डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, नावों में लाइफ जैकेट व सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश ?

हापुड़। गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *