Celebrated together : कलेक्ट्रेट सभागार में महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक:-29 जून 2026 व्यापार जगत में 5 करोड़ से 100 करोड़ तक के टर्नओवर करने वाले व्यापारियों को मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुति पत्र प्रदान किए गए आज जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में मेवाड़ के महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के व्यापारियों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित भामाशाह जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षता श्रीमती रेखा नागर, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। दानवीर भामाशाह गोष्ठी में वक्ताओं ने भामाशाह जी के त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला।

दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर संस्कृतिक विभाग द्वारा आए कलाकार ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया।
भामाशाह जी का योगदान: वक्ताओं ने बताया कि 16वीं सदी में मेवाड़ के संकटकाल में भामाशाह जी ने महाराणा प्रताप को अपना सर्वस्व दान कर दिया था। उनके इसी त्याग के कारण उन्हें ‘दानवीर भामाशाह’ और ‘मेवाड़ का रक्षक’ कहा जाता है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली DBT योजना का नाम भी इन्हीं के नाम पर ‘भामाशाह योजना’ रखा गया है।
जिलाधिकारी का संदेश:
जिलाधिकारी ने कहा कि भामाशाह जी का जीवन हमें परोपकार, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। आज के समय में हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, व्यापार मंडल एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता