Compelled : प्राकृतिक आपदा के कारण दो वर्षों से विधवा महिला दूसरों के मकान में रहने को मजबूर ?

Compelled : प्राकृतिक आपदा के कारण दो वर्षों से विधवा महिला दूसरों के मकान में रहने को मजबूर

Compelled : प्राकृतिक आपदा के कारण दो वर्षों से विधवा महिला दूसरों के मकान में रहने को मजबूर ?
Compelled : प्राकृतिक आपदा के कारण दो वर्षों से विधवा महिला दूसरों के मकान में रहने को मजबूर ?

पात्र विधवा महिला मकान की सुविधा से वंचित, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगा रही गुहार

  • तल्हेडी बुजुर्ग। क्षेत्र के गांव चन्देना कोली में एक विधवा महिला का कच्चा मकान विगत दो वर्ष पूर्व प्राकृतिक आपदा में धराशाई हो गया था।दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ित महिला सरकारी आवास योजना से वंचित है।
  • तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव चन्देना कोली में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक विधवा महिला बृजेश देवी पत्नी स्वर्गीय जयकुमार चौधरी का कच्चा मकान विगत दो वर्ष पूर्व प्राकृतिक आपदा में ढह गया था। गौरतलब है कि सिर पर छत ना होने के कारण वह अकेली पीड़िता बेबस व लाचार जीवन कैसे काट रही हैं यह जगजाहिर है। पीड़ित महिला ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए कहा कि उसके पति जयकुमार का 6 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसकी चार पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
  • इसके अलावा उसका कोई मात्र सहारा नहीं है जो किसी तरह अपना गुजर बसर दूसरे लोगों के मकान में रहकर कर रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि ग्राम प्रधान व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद भी ना तो उसका मकान ही बना ओर ना ही उसे कोई आर्थिक सहायता मुहैया हुई। पीड़िता ने अपना दुख प्रकट करते हुए खबर के माध्यम से स्थानीय विधायक देवेंद्र निम व जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम वर्मा से गुहार लगाई है की उसका मकान बनवाकर उसे आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए ताकि वह अपना समय व्यतीत कर सके।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Death confirmed : हापुड़ मुठभेड़ में डब्लू यादव घायल हुआ, इलाज के दौरान मौत की पुष्टि ?

Death confirmed : हापुड़ मुठभेड़ में डब्लू यादव घायल हुआ, इलाज के दौरान मौत की पुष्टि ?

Death confirmed : हापुड़ मुठभेड़ में डब्लू यादव घायल हुआ, इलाज के दौरान मौत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *