Death in prison : मछुआरे घुरहू बिंद की कराची जेल में मौत ?

Death in prison : मछुआरे घुरहू बिंद की कराची जेल में मौत ?

Death in prison : मछुआरे घुरहू बिंद की कराची जेल में मौत ?
Death in prison : मछुआरे घुरहू बिंद की कराची जेल में मौत ?

मछुआरे घुरहू बिंद की कराची जेल में मौत,

  • जौनपुर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बसिरहा गांव के मछुआरे घुरहू बिंद की पाकिस्तान की कराची जेल में मौत हो गई है। मंगलवार को मत्स्य विभाग की निरीक्षक ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि घुरहू ने जेल में आत्महत्या कर ली है। वह पांच वर्ष से पाकिस्तान की जेल में बंद थे।
    ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद ने बताया कि 48 वर्षीय घुरहू बिंद गुजरात के ओखा बंदरगाह के पास मछली पकड़ते थे। वर्ष 2020 में देश की जल सीमा पार कर मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तानी तटरक्षकों ने उन्हें पकड़ लिया था और जेल में बंद कर दिया था। परिवार के लोगों ने भारत सरकार से संपर्क किया, मगर घुरहू को जेल से छुड़वाने में सफलता नहीं मिली। मंगलवार को घुरहू के घर मत्स्य विभाग की निरीक्षक संभाषी त्रिपाठी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मत्स्य निदेशालय से दूरभाष पर घुरहु बिंद की मौत की जानकारी मिली है। उनको मौके पर सत्यापन के लिए भेजा गया है। 16 अप्रैल को बाघा बॉर्डर और वहां से 17 अप्रैल को घुरहू का शव घर पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

फतेहपुर। नवरात्रि पर्व के चतुर्थ दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को इंडियन रेडक्रास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *