
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई वोट चोरी के विरोध में और उनकी गिरफ्तारी के लिए पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों को जाने से रोका, पुलिस प्रशासन और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की. ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई वोट चोरी की धांधलेबाजी के विरोध में उन पर दंडनीय कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तारी की जाएं – राकेश त्यागी.
हापुड़। आज 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसी पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग के लिए “पैदल मार्च” निकालने लगे। पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोका।
इसी बीच कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंक झोंक हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च निकालने से रोका जा रहा है इसकी कांग्रेस जन कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। इसी बीच कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुईं और उन्हें मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में ले जाया गया। करीब 50- 60 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर उन पर वोट चोरी की धांधलेबाजी में दंडनीय कार्यवाही की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद पर बैठकर लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण और संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर वोट चोरी की धांधलेबाजी की हैं। इसके विरोध में उन पर दंडनीय कार्यवाही कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाएं। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) के नाम पर 30 राज्यों में करीब 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि Indian Express की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि दो अन्य चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में Form-6 में बदलाव, वोटर डेटा के केंद्रीकरण और नाम जोड़ने-हटाने को लेकर 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे मोदी सरकार की शह पर नजरअंदाज किया गया।

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि पिछले कई चुनावों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर भाजपा को फायदा तो पहुंचाया ही हैं साथ ही आम जनता के कीमती वोटों के साथ छेड़छाड़ कर संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग भी किया हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त कर दोबारा उन राज्यों में चुनाव कराए जाएं। जहां जहां वोट चोरी कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया हैं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि चाहे पश्चिम बंगाल का चुनाव हो या हरियाण, महाराष्ट्र और दिल्ली का चुनाव हो। सभी जगह आम जनता के वोटों की चोरी कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा किया गया ये कुकृत्य किसी राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों का मुख्य चुनाव आयुक्त ने अभी तक भी कोई भी संतोषजनक स्पष्टीकरण या जवाब नहीं दिया हैं। जो दिखाता हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने निष्पक्ष चुनाव न कराकर निजी हित को देखते हुए मोदी सरकार को फायदा पहुंचाया हैं।
कांग्रेस जनों ने मांग की हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा वोट चोरी के आरोप में उन पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए।
ये लोग उपस्थित रहे :-
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, डॉक्टर शोएब, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, रामप्रसाद जाटव, नरेश भाटी, इकबाल प्रधान, राज सिंह गुर्जर, गौरव गर्ग, मनीष त्यागी, दीपक मोघे, यशपाल दिल्लोर, सुखप्पा गौतम, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, एजाज अहमद, सेंसरपाल सिंह, फुरकान कुरैशी, डॉक्टर सालक चंद , सचिन कुमार, एड. फुरकान, अमरनाथ शर्मा, खुशनुद अली, सरला जाटव, विनोद जाटव, शाकिर अली, मुरसलीन चौधरी, अनस, तनवीर चौधरी, अफजाल आढ़ती, विपिन कुमार, रईस अन्नू, पोहित सिंह, खुशनूद अली, अरुण वर्मा, हर्ष गर्ग, प्रवीण शर्मा, मजहर खान, पंकज शर्मा, रामू ठेकेदार, शादाब सैफी, गोपाल भारती, नेक मोहम्मद, अदनान, कादिर अली, शहजाद, रामोतार ठेकेदार, गुलफाम अहमद, महबूब अली आदि।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।