Demand for Profit : समाजसेवी ने वयोवृद्ध महिला के लिए की आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभ की मांग

बांदा
- योजनाओं का लाभ उन प्रत्येक लोगों तक पहुंचना चाहिए जो इसके असली हकदार हैं – समाजसेवी सुमित शुक्ला बांदा समाजसेवी सुमित शुक्ला ने सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी के खुरहंड स्थित आवास पर पहुंच कर उनकी अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह शैलू को ज्ञापन सौंपकर सहेवा गांव निवासी राजरानी को आवास सहित शासन द्वारा गरीबों के लिए संचालित प्रत्येक योजनाओं का लाभ दिलाने व राजरानी की वृद्धावस्था भूमिहीन होने आय के स्रोत न होने की वजह से दयनीय जीवन के बारे में अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने की मांग की।
- दिये ज्ञापन में बताया गया है कि राजरानी पत्नी रामचंद्र गुप्ता उम्र 73 विकासखण्ड महुआ अंतर्गत सहेवा गांव की निवासी हैं कुछ महीने पूर्व उनके पति की मृत्यु हो चुकी है उसके पहले वो लकवा सहित काफी बीमार हुए थे जिसमें उनकी जमा-पूंजी खर्च हो गयी।
राजरानी अपने जीवन यापन के लिए छोटी सी किराना की दुकान चलाती है जो बढ़ती अवस्था के कारण ज्यादा समय तक संभव नहीं है इसके साथ ही उनके कोई पुत्र भी नहीं है पुत्रियां भी विवाहोपरान्त अपने अपने ससुराल में हैं उनके पास किसी भी प्रकार की कृषि योग्य भूमि अथवा आर्थिक लाभ का अन्य कोई साधन नहीं है राशन कार्ड द्वारा मिल रहा अनाज जीवन में सहायक जरूर है परन्तु पर्याप्त नहीं है

समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि
- राजरानी 73 साल की वृध्द महिला है और उनके घर में कोई व्यक्ति नहीं है जो प्रशासन तक अपनी समस्याओं को रख सके यही कारण है कि उनके पास किसी भी प्रकार की कृषि योग्य भूमि ना होने तथा आर्थिक लाभ का ठीक ठाक साधन न होने के बाद भी आवास सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं आज मैंने माननीय विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि जी को उनकी स्थिति से अवगत कराते हुए उनसे कहा है कि आप एक बार उनके घर जाकर स्वत: उनकी आर्थिक सम्पन्नता तथा अवस्था का आंकलन कर वो जिन जिन योजनाओं की पात्र हो उन्हें उसका लाभ दिलाने की कृपा करें इस पर उनके द्वारा पूर्ण आश्वाशन दिया गया है और यह कहते हुए
- निश्चित किया गया है कि उन्हें जल्द से जल्द पात्रता के आधार पर सभी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जायेगा जिसकी हकदार हैं किन्तु अगर जल्द ही उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती तो मैं इस विषय को माननीय विधायक जी पुनः मिलकर सादर अवगत करवा कर उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा । आपको बताते चलें कि समाजसेवी सुमित शुक्ला लगातार सहेवा गांव या आस पास की समस्याओं को अधिकारियों अथवा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उनका निदान करवाने का हर संभव प्रयास करते है और इसके साथ ही वृक्षारोपण तालाबों की साफ सफाई जैसे सामाजिक कार्यों की वजह से ग्रामीण युवाओं के बीच आकर्षण व प्रेरणा का स्रोत बनते जा रहे हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता